---विज्ञापन---

खेल angle-right

IPL 2024: धोनी के बाद कौन बनेगा CSK का अगला कप्तान? थाला के पोस्ट के बाद फ्रेंचाइजी ने भी किया ऐलान

IPL 2024 Chennai Super Kings MS Dhoni New Captain Role: आईपीएल 2024 से पहले जहां रोहित शर्मा की कप्तानी गई थी। वहीं अब धोनी के एक नए पोस्ट ने सीजन में एक नए कप्तान के आने की सुगबुगाहट को तेज कर दिया है। धोनी ने अगर सीएसके की कप्तानी छोड़ी तो कौन फ्रेंचाइजी का अगला कप्तान हो सकता है?

IPL 2024 Chennai Super Kings MS Dhoni: आईपीएल 2024 का आगाज 22 मार्च से होना है। उससे करीब ढाई हफ्ते पहले लीग के सबसे बड़े खिलाड़ी एमएस धोनी का एक बड़ा ऐलान सामने आया है। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी ने सोमवार को अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट से सनसनी मचा दी है। वैसे तो धोनी सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहते हैं। मगर जब भी कोई बड़ा ऐलान करना होता है तो धोनी फेसबुक, एक्स या इंस्टाग्राम का सहारा लेते हैं। ऐसा ही एक बार फिर होने की सुगबुगाहट है। धोनी ने फेसबुक पर आगामी आईपीएल सीजन में अपने नए रोल की जानकारी शेयर की। इसके बाद सस्पेंस बन गया कि क्या होगा उनका नया रोल?

सीएसके ने भी किया पोस्ट

---विज्ञापन---

माही के इस पोस्ट के बाद हर तरफ एक ही चर्चा थी कि वह आगामी आईपीएल सीजन में टीम की कप्तानी छोड़ सकते हैं। वहीं कुछ लोग यह भी बोल रहे हैं कि बीच सीजन धोनी संन्यास लेकर मेंटोर के रोल में आ सकते हैं। ऐसी सभी अटकलें लग रही हैं। धोनी के पोस्ट के बाद उनकी फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स ने भी इस बात को लेकर एक पोस्ट शेयर किया। माही ने जहां लिखा कि वह अब आईपीएल के नए सीजन और अपने नए ‘रोल’ में आने के लिए बेहद उत्सुक हैं। तो उनके नए रोल पर सीएसके ने भी पोस्ट शेयर किया।

---विज्ञापन---

कौन बनेगा सीएसके का अगला कप्तान?

अब सवाल यह है कि धोनी अगर कप्तानी छोड़ते हैं या बीच सीजन रिटायरमेंट लेते हैं तो उनका उत्तराधिकारी कौन होगा? सीएसके के अगले कप्तान के नाम पर चर्चा होने लगी है। रवींद्र जडेजा टीम के दूसरे सबसे सीनियर खिलाड़ी हैं। मगर उन्होंने 2022 में कप्तानी संभाली थी लेकिन बीच सीजन ही टीम का प्रदर्शन इतना खराब हुआ कि उन्होंने इस्तीफा दे दिया। उसके बाद फिर धोनी कप्तान बन गए। ऐसे में अब एक नाम जो सभी के जहन में आ रहा है वो है रुतुराज गायकवाड़ का। गायकवाड़ को लंबे समय तक सीएसके के नए कप्तान के रूप में देखा जा सकता है।

---विज्ञापन---

रुतुराज ने एशियन गेम्स 2023 में टीम इंडिया की कप्तानी की थी। इसके अलावा घरेलू क्रिकेट में भी उनके पास कप्तानी का अनुभव रहा है। ऐसे में वह धोनी के उत्तराधिकारी हो सकते हैं। मगर धोनी का जो नए रोल वाला सस्पेंस है इस पर से पर्दा सीएसके और धोनी खुद ही हटा सकते हैं। मगर इतना तय है कि अगर धोनी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है तो जरूर वह जल्द ही कोई ना कोई ऐलान कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- ‘धोनी बनने में लगते हैं 15 साल,’ ध्रुव जुरेल की तुलना पर भड़के भारत के पूर्व कप्तान

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- IPL 2024: क्या एमएस धोनी छोड़ेंगे CSK की कप्तानी? थाला के पोस्ट से सोशल मीडिया पर हलचल

First published on: Mar 04, 2024 07:32 PM

End of Article

About the Author

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola