Chennai Super Kings: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम और थाला एमएस धोनी के प्रति फैंस का प्यार किसी से छुपा नहीं है। धोनी और सीएसके के दुनियाभर में करोड़ों फैंस हैं। अपनी फेवरेट टीम के प्रति उनका प्यार स्टेडियम और उसके बाहर भी देखा जा सकता है। सीएसके का कोई भी मैच होता है तो स्टेडियम पीले रंग में रंगा नजर जाता है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ बेंगलुरु में खेले गए मुकाबले में भी सीएसके के फैंस का हुजूम उमड़ पड़ा था। हालांकि इस मैच में सीएसके को हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद वह प्लेऑफ से बाहर हो गई, लेकिन इसके बावजूद सीएसके ने इतिहास रच दिया है।
इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स वाली टीम बनी CSK
दरअसल, चेन्नई सुपर किंग्स इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स वाली टीम बन गई है। टीम के पास 16 मिलियन यानी 1.6 करोड़ फॉलोअर्स हो गए हैं। सीएसके की टक्कर में कोई भी दूसरी टीम नहीं है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की बात करें तो उसके पास 14.7 मिलियन यानी 1.47 करोड़ फॉलोअर्स हैं। वहीं मुंबई इंडियंस के पास 13.9 मिलियन यानी 1.39 करोड़ फॉलोअर्स का आंकड़ा है। कुछ समय पहले तक आरसीबी और एमआई 13.7 मिलियन के आंकड़े की बराबरी पर थीं, लेकिन आरसीबी की पॉपुलेरिटी भी तेजी से बढ़ी और अब वह उससे कहीं आगे निकल गई है।
केकेआर के पास 6 मिलियन फॉलोअर्स
शाहरुख खान के स्वामित्व वाली टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के पास 6 मिलियन यानी 60 लाख फॉलोअर्स हैं। राजस्थान रॉयल्स 4.4 मिलियन के आंकड़े के साथ पांचवीं टीम है। सीएसके के पूर्व कप्तान एमएस धोनी के पास 48.1 मिलियन यानी 4.8 करोड़ फैंस का आंकड़ा है। वहीं रवींद्र जडेजा को 9 मिलियन यानी 90 लाख फॉलो करते हैं।
ये भी पढ़ें: KKR vs SRH: अहमदाबाद का मौसम कैसा है, बारिश की स्थिति क्या? सामने आया लेटेस्ट अपडेट
CSK कैसे हुई प्लेऑफ से बाहर?
सीएसके की टीम पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर पहुंच चुकी थी, लेकिन आरसीबी के खिलाफ हुए निर्णायक मुकाबले में सीएसके को करारी हार का सामना करना पड़ा। टीम को प्लेऑफ्स में पहुंचने के लिए 200 रन का आंकड़ा पार करना था, लेकिन वह इसे भी टच नहीं कर पाई और प्लेऑफ से बाहर हो गई। सीएसके की इस हार के बाद एमएस धोनी काफी मायूस नजर आए। उनकी मायूसी ने भी फैंस का दिल तोड़ दिया था।
ये भी पढ़ें: IPL 2024: बिना मैच टाई हुए भी हो सकता है सुपर ओवर, जानें कब लागू होगा यह नियम
ये भी पढ़ें: IPL 2024: धोनी का नया वीडियो आया सामने, क्या RCB खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाने में थी माही की गलती?
ये भी पढ़ें: IPL 2024: ‘यहां से RCB को रोकना बेहद मुश्किल’, CSK के पूर्व चैंपियन खिलाड़ी का बड़ा बयान
संबंधित खबरें
रोनाल्डो के वो 7 महारिकॉर्ड, जिन्हें तोड़ना है लगभग नाममुकिन
6 mins agoदीप्ति शर्मा ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड की रेस में शामिल
6 mins agoधमाकेदार वापसी को तैयार नजर आ रहे हैं ऋषभ पंत, बल्लेबाजी का वीडियो वायरल
34 mins agoइंडिया ए के लिए खेलने को तैयार हैं जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा
1 hr agoविराट कोहली के निशाने पर बाबर आजम का रिकॉर्ड
1 hr agoदिल्ली से छिनी मेजबानी, अब विशाखापत्तनम में होगा भारत-श्रीलंका पहला मैच
1 hr agoदूसरे वनडे में बेंच पर बैठ सकते हैं टीम इंडिया के ये 4 खिलाड़ी
2 hrs ago‘जाहिल हैं, जहरीले हैं…' बाबर आजम के फैंस पर भड़के आजम खान
2 hrs agoSAFF Championship में भारत ने पाकिस्तान को मात देकर किया शानदार आगाज
2 hrs agoPM मोदी ने एशियन पैरा गेम्स मेडलिस्ट से की मुलाकात
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines