KKR vs SRH: अहमदाबाद का मौसम कैसा है, बारिश की स्थिति क्या? सामने आया लेटेस्ट अपडेट

IPL 2024 KKR vs SRH: अहमदाबाद में कोलकाता और हैदराबाद के बीच क्वालीफायर-1 का मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले को लेकर मौसम का अपडेट सामने आया है। आइए जानते हैं कि अहमदाबाद में मौसम की क्या स्थिति रहने वाली है।

IPL 2024 SRH vs KKR

IPL 2024 SRH vs KKR

IPL 2024 KKR vs SRH: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच मंगलवार को होने वाले क्वालीफायर-1 मुकाबले को लेकर फैंस का उत्साह चरम पर है। अहमदाबाद में होने वाले इस मैच में मौसम बड़ी भूमिका निभा सकता है क्योंकि अगर बारिश से मैच धुला तो सनराइजर्स हैदराबाद की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। अहमदाबाद में मौसम कैसा रहने वाला है, आइए जानते हैं…

विज्ञापन

मौसम साफ रहने की उम्मीद

अहमदाबाद के वेदर की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, यहां मौसम साफ है और मैच होने की पूरी संभावना है। तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहेगा। दिन के अधिकांश समय धूप रहने की पूरी संभावना है। जबकि शाम तक थोड़ी नमी रह सकती है। बारिश की संभावना बेहद कम है। इस तरह मौसम के लिहाज से फैंस की टेंशन दूर हो गई है।

विज्ञापन

कैसी है अहमदाबाद की पिच?

वहीं अहमदाबाद की पिच की बात करें तो ये काली मिट्टी से बनी है। ये दोहरी गति वाली हो सकती है। जिससे स्पिनर्स को थोड़ी मदद मिल सकती है। यहां के आंकड़ों के अनुसार, पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ज्यादा जीत दर्ज करती है। यहां पिछले 10 में से 6 मुकाबलों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को जीत मिली है। जबकि टॉस जीतकर गेंदबाजी करने वाली टीम ने यहां 4 मैच जीते हैं। ऐसे में इस मैच में टॉस की भूमिका भी बड़ी हो गई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

क्या है औसत स्कोर?

पहली इनिंग में बल्लेबाजी की बात करें तो यहां औसत स्कोर 188.7 है। एवरेज फर्स्ट इनिंग विनिंग स्कोर 195.55 है। पावरप्ले में यहां 60 के आसपास रन बन सकते हैं। जबकि डेथ ओवर्स का एवरेज स्कोर 53 रन है। यानी यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को लगभग 200 का स्कोर बनाना होगा। तब जाकर उसके जीतने की संभावनाएं बन सकती हैं। अब तक हुए आईपीएल मैचों की बात करें तो यहां 33 मैचों में से जिसने पहले बल्लेबाजी की है, उसे 15 बार जीत मिली है। जबकि दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम 18 बार विजयी हुई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ