IPL 2024: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2024 का पहला मैच होने जा रहा है। इस बीच आरसीबी के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी एबी डिविलियर्स ने विराट कोहली को नया नाम दे दिया है। डिविलियर्स ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर विराट कोहली के साथ एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर के साथ डिविलियर्स ने कोहली को नया नाम भी दे दिया है। अब मिस्टर 360 डिग्री का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। फैंस के बीच कोहली का नया नाम वायरल हो गया है। चलिए आपको बताते हैं डिविलियर्स ने कोहली को क्या नया नाम दिया है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: मिचेल स्टार्क को लेकर दिग्गज की भविष्यवाणी, टूर्नामेंट में लेंगे इतने विकेट
किंग कोहली को क्या मिला नया नाम
आईपीएल 2024 को लेकर सिर्फ आरसीबी और चेन्नई के फैंस ही नहीं बल्कि बेंगलुरु के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी एबी डिविलियर्स भी उत्साहित हैं। उन्होंने ओपनिंग मैच से पहले यह पोस्ट डालकर सुर्खियां बटोर ली है। बता दें कि एबी डिविलियर्स ने कोहली के साथ जो पोस्ट डाली, उसमें उन्होंने कैप्शन में लिखा ‘मेरे बिस्किट को ढ़ेर सारी शुभकामनाएं’। इसके अलावा उन्होंने लिखा ‘कम ऑन आरसीबी’। एबी डिविलियर्स का यह पोस्ट वायरल हो गया है। फैंस भी डिविलियर्स की पोस्ट पर बिस्किट-बिस्किट के रट लगाने लगे हैं। डिविलियर्स ने कोहली को नया नाम बिस्किट देकर सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर ली है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024 से ठीक पहले सरफराज और मुशीर को मिला बड़ा तोहफा, दोनों की हो गई बल्ले-बल्ले
2 महीने के बाद वापसी करेंगे किंग
भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली आज चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ रंग बिखेरते नजर आएंगे। कोहली लंबे समय से क्रिकेट से दूर हैं। उन्होंने आखिरी मुकाबला इस साल के जनवरी महीने में अफगानिस्तान के खिलाफ खेला था। ऐसे में वह करीब 2 महीने के बाद मैदान पर वापसी कर रहे हैं। इसको लेकर फैंस में खूब उत्साह देखा जा रहा है। फैंस भी लंबे अरसे के बाद विराट को खेलते देखने के लिए आतुर हो रहे हैं। खास बात है कि इस बार फैंस की उम्मीद आरसीबी से अधिक बढ़ गई है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: सावधान RCB! धोनी और गायकवाड़ से नहीं… इन 3 खिलाड़ियों से है बेंगलुरु को खतरा
फैंस की बढ़ी आरसीबी से उम्मीद
आरसीबी की वुमेंस क्रिकेट टीम ने डब्ल्यूपीएल 2024 में अपना परचम लहरा दिया। आरसीबी ने डब्ल्यूपीएल के फाइनल में दिल्ली को हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। इसके साथ ही स्मृति मंधाना की अगुवाई वाली आरसीबी की टीम ने ना सिर्फ 16 साल का सूखा खत्म किया, बल्कि फैंस को पहली बार ट्रॉफी जीतने का आनंद भी दिया है। ऐसे में अब फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि इस बार आरसीबी की मेंस टीम भी ट्रॉफी अपने नाम करने में कामयाब रहेगी।
ये भी पढ़ें:- PBKS vs DC Head To Head: पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच कांटे की टक्कर, जानिए किसका पलड़ा भारी
संबंधित खबरें
ग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
19 mins agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
7 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
7 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
8 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
8 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
9 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
10 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
10 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
10 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines