---विज्ञापन---

खेल angle-right

IPL 2024: विराट कोहली CSK के खिलाफ रचेंगे इतिहास, पहला रन बनाते ही हासिल करेंगे खास मुकाम

IPL 2024 Virat Kohli CSK vs RCB: आईपीएल 2024 का आगाज एक बड़े मुकाबले के साथ होने वाला है। सबकी नजरें होंगी विराट कोहली पर जो जनवरी के बाद अब क्रिकेट फील्ड पर उतरेंगे। इस मैच में विराट कोहली अगर 1 रन भी बनाते हैं तो वह खास मुकाम हासिल कर लेंगे। 

---विज्ञापन---

IPL 2024 Virat Kohli CSK vs RCB: आईपीएल 2024 का आगाज एक बड़े मुकाबले के साथ होने वाला है। सीजन के पहले मैच में आमने-सामने होंगी दो सबसे चर्चित टीमें चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु। आरसीबी की टीम पर तो सभी की नजरें होंगी ही वहीं उससे ज्यादा नजरें होंगी विराट कोहली पर जो जनवरी के बाद अब क्रिकेट फील्ड पर उतरेंगे। विराट ने हाल ही में अपने दूसरे बच्चे के जन्म के कारण इंग्लैंड सीरीज से नाम वापस लिया था। अब सीएसके के खिलाफ पहले मैच में ही वह बड़ा कीर्तिमान बना सकते हैं।

वैसे तो विराट कोहली का कद अब कुछ इस तरह का हो गया है कि वह जब मैदान पर उतरते हैं तो कोई ना कोई रिकॉर्ड जरूर उनका इंतजार कर रहा होता है। ऐसा ही कुछ आईपीएल 17 के पहले मुकाबले में भी होने वाला है। इस मैच में विराट कोहली अगर 1 रन भी बनाते हैं तो वह खास मुकाम हासिल कर लेंगे।

---विज्ञापन---

क्या है वो खास रिकॉर्ड?

विराट कोहली ने अभी तक चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ कुल 999 रन बनाए हैं। इसमें चैंपियंस लीग के भी आंकड़े शामिल हैं। यानी अगर इस मैच में वह 1 रन बना लेते हैं तो वह सीएसके के खिलाफ 1000 रन पूरे कर लेंगे। इतना ही नहीं अगर उन्होंने इस पारी में 15 रन बना लिए तो वह सिर्फ आईपीएल में सिएसके के खिलाफ 1000 रन पूरे कर लेंगे। यानी अभी तक आईपीएल में विराट ने सीएसके के खिलाफ 985 रन बनाए हैं। उनसे पहले सिर्फ एक खिलाड़ी ही आईपीएल में ऐसा कर पाया है।

---विज्ञापन---

CSK के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 बल्लेबाज (सिर्फ IPL)

  1. शिखर धवन- 1057
  2. विराट कोहली- 985
  3. रोहित शर्मा- 791
  4. दिनेश कार्तिक- 675
  5. डेविड वॉर्नर- 644

---विज्ञापन---

विराट कोहली के IPL रिकॉर्ड पर एक नजर

विराट कोहली के आईपीएल रिकॉर्ड की बात करें तो वह टूर्नामेंट के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। इतना ही नहीं वह एकमात्र 7000 रन या उससे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर भी हैं। विराट के नाम अभी तक आईपीएल में 237 मैचों की 229 पारियों में 7263 रन दर्ज हैं। उन्होंने आईपीएल में सबसे ज्यादा 7 शतक भी लगाए हैं। इसके अलावा 50 अर्धशतक भी वह आईपीएल में लगा चुके हैं। उनका औसत 37.2 और स्ट्राइक रेट 130 से ऊपर है।

यह भी पढ़ें- IPL 2024: टूर्नामेंट से पहले एक और टीम को झटका, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने पूरे सीजन से वापस लिया नाम

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- IPL 2024 CSK vs RCB: मौसम से पिच के मिजाज तक, जानें पहले मैच के बारे में सबकुछ

First published on: Mar 22, 2024 11:12 AM

End of Article

About the Author

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola