IPL 2024 से ठीक पहले सरफराज और मुशीर को मिला बड़ा तोहफा, दोनों की हो गई बल्ले-बल्ले

IPL 2024: आईपीएल 2024 के आगाज से ठीक पहले सरफराज खान और मुशीर खान के लिए गुड न्यूज आ गई है। दोनों ही खिलाड़ी लंबे समय से जिस तोहफे का इंतजार कर रहे थे, वह आखिरकार उन्हें मिल गया है। इससे उनके पिता नौशाद खान भी काफी खुश हैं। यहां पढ़ें खिलाड़ियों को क्या गिफ्ट मिला है।

IPL 2024 Sarfaraz Khan and musheer khan got Gift From anand mahendra Thar

सरफराज खान और मुशीर खान।

IPL 2024: आईपीएल 2024 से पहले दो विस्फोटक बल्लेबाज सरफराज खान और मुशीर खान के लिए गुड न्यूज आई है। दोनों खिलाड़ियों को जिस पल का इंतजार लंबे समय से था, वह अब पूरा हो गया है। आईपीएल के आगाज से ठीक पहले सरफराज और मुशीर को बड़ा तोहफा मिल गया है। इससे खिलाड़ियों की खुशी का ठिकाना नहीं है। मुशीर खान और सरफराज खान ने भारत के लिए खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया था। सरफराज ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बल्ले से धूम मचाया था, वहीं मुशीर खान ने भारत के लिए खेलते हुए अंडर 19 विश्व कप में कमाल का खेल दिखाया था। इसी का अंजाम है कि अब दोनों खिलाड़ियों और उनके पिता को इस तोहफे से नवाजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरफराज खान ने शेयर की तस्वीर

बता दें कि आज से करीब एक महीने पहले ही महिंद्रा कंपनी के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने कहा था कि वह सरफराज खान के पिता नौशाद खान को एक कार ‘थार’ गिफ्ट करेंगे। आनंद महिंद्रा नौशाद खान के दोनों बेटों के प्रदर्शन से काफी खुश हुए थे, इसी कारण से उन्होंने यह ऐलान किया था। आज आनंद महिंद्रा ने उस ऐलान को सच कर दिखाया है। आज यानी आईपीएल के आगाज के ही दिन सरफराज खान और मुशीर खान को आनंद महिंद्रा ने ‘थार’ गिफ्ट किया है। इससे दोनों खिलाड़ियों की खुशी का ठिकाना नहीं है। सरफराज खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में इसका वीडियो और फोटो शेयर भी किया है। इस स्टोरी में देखा जा सकता है कि सरफराज खान, उनके छोटे भाई मुशीर खान और उनके पिता नौशाद खान, तीनों उपस्थित हैं।

विज्ञापन

दोनों भाइयों ने प्रदर्शन से किया था हैरान

महिंद्रा कंपनी की ओर से ब्लैक रंग की थार गिफ्ट की गई है। सरफराज और मुशीर इस दौरान काफी खुश नजर आ रहे हैं। तीनों बाप-बेटे ने थार के साथ फोटो ली है। आईपीएल 2024 से पहले सरफराज और मुशीर को आनंद महिंद्रा की ओर से यह बड़ा तोहफा मिला है। बता दें कि सरफराज खान लंबे समय से भारतीय टीम में डेब्यू करने के लिए इंतजार कर रहे थे, लेकिन उन्हें मौका नहीं मिल पा रहा था। लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खिलाड़ी को मौका मिला, जिसमें उन्होंने अपने प्रदर्शन से करोड़ों फैंस को अपना दीवाना बना लिया है।

विज्ञापन

IPL 2024 Sarfaraz Khan and musheer khan got Gift From anand mahendra Thar

विज्ञापन

इसके अलावा मुशीर खान ने भी पहले तो अंडर 19 विश्व कप खेलते हुए शतकीय पारी खेली और टीम को जीत दिलाया था। इसके बाद उन्होंने रणजी ट्रॉफी में भी मुंबई के लिए खेलते हुए शानदार खेल दिखाया है। दोनों भाइयों के प्रदर्शन ने आनंद महिंद्रा को प्रभावित कर दिया था, इसी कारण से उन्होंने थार गिफ्ट किया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ