टीम इंडिया को जल्द ही मिल सकता है दूसरा कुलदीप यादव, 9 विकेट लेकर मचाया तहलका

Mohamed Enaan: भारतीय अंडर 19 और ऑस्ट्रेलिया अंडर 19 टीम के बीच खेली जा रही 2 टेस्ट मैच की सीरीज के पहले मैच में मोहम्मद एनान ने भारत के लिए शानदार गेंदबाजी की।

Kuldeep Yadav

Mohamed Enaan: भारतीय अंडर 19 और ऑस्ट्रेलिया अंडर 19 टीम के बीच 2 टेस्ट मैच की सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज का पहला मुकाबला चेन्नई में खेला गया था। इस मैच में भारतीय टीम की ओर से फिरकी गेंदबाज मोहम्मद एनान (Mohamed Enaan) ने कमाल का प्रदर्शन किया। एनान ने अपनी फिरकी गेंदबाजी के आगे कंगारुओं को ढेर कर दिया। अब उनकी गेंदबाजी चर्चा में आ चुकी है। एनान भविष्य में भारतीय टीम के स्टार गेंदबाज कुलदीप यादव की जगह ले सकते हैं।

विज्ञापन

मेहम्मद एनान ने मचाया तहलका

लेग स्पिनर मोहम्मद एनान पहली पारी में ज्यादा प्रभावित नहीं कर सके। उन्होंने 17 ओवर में 48 रन खर्च कर 3 विकेट झटके थे। लेकिन दूसरी पारी में उन्होंने कमाल कर दिया। एनान,  भारत की ओर से इस पारी में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी बन गए। उन्होंने 23 ओवर में 79 रन खर्च कर 6 विकेट झटक लिए। पहले ही टेस्ट मैच में 9 विकेट लेकर एनान ने तहलका मचा दिया। 17 साल के एनान को अंडर 19 विश्व कप में भी मौका मिल सकता है। वह लगातार घरेलू टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे। ऐसे में उन्हें भारतीय अंडर 19 टीम की ओर से खेलने का मौका मिला। इससे पहले उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में भी धमाल की गेंदबाजी की थी। उन्होंने 2 मैच में 6 विकेट झटके थे।

विज्ञापन

भारत ने 2 विकेट से जीता मुकाबला

ऑस्ट्रेलिया अंडर 19 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 71.4 ओवर में 293 रन बनाए थे, जिसके जवाब में भारत ने 296 रन बनाए थे। भारत की ओर से वैभव सूर्यवंशी ने शतकीय पारी खेली थी। उन्होंने ताबड़तोड़ अंदाज में 104 रन बनाए थे। वहीं दूसरी पारी में भी ऑस्ट्रेलिया बड़ा स्कोर नहीं बना सकी। टीम ने 214 रन बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने 2 विकेट शेष रहते हुए 214 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया और दो टेस्ट मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ