विराट कोहली के बयान पर भारतीय सेना ने क्या कहा? दिल जीतने वाला बयान हुआ वायरल
Virat Kohli: विराट कोहली के संन्यास पर भारतीय सेना के सीनियर अधिकारी ने रिएक्ट किया है। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में ही विराट की तारीफ की है।
Edited By Alsaba Zaya

Edited By Alsaba Zaya

Virat Kohli: क्रिकेट फैंस के लिए 12 मई का दिन यादगार रहेगा, क्योंकि इस दिन विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया। हालांकि विराट के संन्यास लेने की चर्चा कई दिनों से थी। लेकिन अब इन बातों पर विराट कोहली ने संन्यास लेकर विराम लगा दिया। विराट के संन्यास लेने पर दुनिया भर से रिएक्शन सामने आ रहे हैं। वहीं इस कड़ी में भारतीय सेना के सीनियर अधिकारी का भी नाम जुट गया। उन्होंने भारत पाकिस्तान तनाव के बीच विराट के बारे में बड़ी बात कही है।
विराट कोहली के संन्यास के बाद उनके फैंस में उदासी छायी हुई है। विराट दुनिया के बेहतरीन टेस्ट खिलाड़ियों में एक थे। दुनिया के ज्यादातर फैंस विराट कोहली को टेस्ट क्रिकेट खेलते हुए देखना चाहते थे। बहरहाल अब वह भारत के लिए सफेद जर्सी में नजर नहीं आएंगे। ये अब तय हो चुका है। विराट के संन्यास के बाद भारतीय डीजीएमओ राजीव घई ने कहा कि विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है, आज क्रिकेट के बारे में बात करने का दिन नहीं है। हर भारतीय की तरह, वह हमेशा मेरे पसंदीदा हैं।
भारतीय डीजीएमओ ने विराट को लेकर अपने बयान से साफ कर दिया कि वह भी विराट की रिटायरमेंट से दुखी हैं।
INDIAN DGMO RAJIV GHAI. 🗣️
“Virat Kohli has taken retirement from Test cricket, today is not the day to talk about cricket. Like every Indian, he’s always my favourite”. 🫡❤️ pic.twitter.com/q9RONb65DK
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) May 12, 2025
विराट कोहली ने संन्यास का ऐलान करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि टेस्ट क्रिकेट में इस ब्लू जर्सी को मैंने 14 साल पहले पहना था। ईमानदारी से कहूं तो मैंने कभी नहीं सोचा था कि यह फॉर्मेट मुझे इतनी ऊंचाइयों तक लेकर जाएगा। इस फॉर्मेट ने मुझे टेस्ट किया, मेरे करियर को शेप दिया और मुझे कई ऐसी सीख दीं, जिन्हें मैं अपनी आगे की जिंदगी में याद रखूंगा। सफेद जर्सी में खेलना मेरे लिए निजी तौर पर काफी खास रहा है। चुपचाप मेहनत करना, लंबे दिन, छोटे-छोटे मोमेंट जिनको कोई नहीं देखता है, लेकिन वह हमेशा आपके साथ रहते हैं।
उन्होंने आगे लिखा कि टेस्ट क्रिकेट में इस ब्लू जर्सी को मैंने 14 साल पहले पहना था। ईमानदारी से कहूं तो मैंने कभी नहीं सोचा था कि यह फॉर्मेट मुझे इतनी ऊंचाइयों तक लेकर जाएगा। इस फॉर्मेट ने मुझे टेस्ट किया, मेरे करियर को शेप दिया और मुझे कई ऐसी सीख दीं, जिन्हें मैं अपनी आगे की जिंदगी में याद रखूंगा। सफेद जर्सी में खेलना मेरे लिए निजी तौर पर काफी खास रहा है। चुपचाप मेहनत करना, लंबे दिन, छोटे-छोटे मोमेंट जिनको कोई नहीं देखता है, लेकिन वह हमेशा आपके साथ रहते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: