Indian Cricket Team के दिग्गज स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल को न तो 19 सितंबर से शुरू होने जा रही टेस्ट क्रिकेट सीरीज के लिए भारतीय टीम में जगह मिल सकी है और न ही उन्हें बीसीसीआई की प्रतिष्ठित दलीप ट्रॉफी में किसी भी टीम का हिस्सा बनाया गया है। ऐसे में इस दिग्गज भारतीय गेंदबाज ने इंग्लैंड का रुख किया और वहां लाजवाब प्रदर्शन किया है।
इस लीग में खेला मैच
टीम इंडिया में जगह बना पाने में असफल रहे दिग्गज स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल काउंटी क्रिकेट खेल रहे हैं। उन्होंने काउंटी चैंपियनशिप के डिवीजन दो मैच में नॉर्थम्पटनशर की ओर से खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया है। युजवेंद्र चहल टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम का हिस्सा थे।
झटके 5 विकेट
डर्बीशर के खिलाफ युजवेंद्र चहल ने उम्दा गेंदबाजी करते हुए 45 रन देकर 5 विकेट हासिल किए हैं। इन 5 विकेटों के साथ चहल ने फर्स्टक्लास क्रिकेट में अपने 100 विकेट भी पूरे कर लिए हैं। चहल ने अपने करिअर में तीसरी बार फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 5 विकेट लेने का कारनामा रचा है। चहल ने अपनी गेंदबाजी के दौरान दिग्गज खिलाड़ी वेन मैडसेन, एन्यूरिन डोनाल्ड, जैक चैपल, एलेक्स थॉमसन और जैक मॉर्ले के विकेट हासिल किए।
ये भी पढ़ें: सबसे बदकिस्मत क्रिकेटर! सिर्फ 3 घंटे में खत्म हो गया इंटरनेशनल करियर
सोशल मीडिया पर छाया ये विकेट
डर्बीशर के खिलाफ मैच में गेंदबाजी करते हुई युजवेंद्र चहल ने वेन मैडसेन को जिस तरह से क्लीन बोल्ड किया वो लाजवाब था। गेंद पिच पर पड़ने के बाद टर्न होते हुए सीधा स्टंप पर जाकर लगी और बल्लेबाज पूरी तरह से इस गेंद पर चकमा खा गया। इस विकेट की वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। आप भी देखिए ये वीडियो –
ये भी पढ़ें: WTC Final के लिए कौन 2 टीमें करेंगी क्वालीफाई? श्रीलंका की जीत से बदले समीकरण
ये भी पढ़ें: Video: कौन हैं 6.3 फीट के तूफानी गेंदबाज नाहिद राणा? जिन्होंने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन
संबंधित खबरें
जसप्रीत बुमराह पर वकार यूनिस का बयान वायरल, बताया क्यों अभी बाकी है चुनौती
14 mins agoक्या WWE में होगा द ग्रेट खली और रॉक का मैच? हॉल ऑफ फेमर ने दी खुली चुनौती
26 mins agoशुभमन गिल ने क्रिकेट में कराई AI की धमाकेदार एंट्री, क्या है टेंपल डिवाइस?
34 mins agoIND vs NZ: ऑकलैंड में चौके-छक्कों की बरसात या गेंदबाजों का होगा राज?
56 mins agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ चौथा T20I मुकाबला? जानें LIVE एक्शन डिटेल्स
59 mins agoWWE Royal Rumble 2027 में Roman Reigns के विरोधी का नाम आया सामने
1 hr agoअर्शदीप का चौथे T20I से कटेगा पत्ता? आकाश चोपड़ा ने की बड़ी मांग
1 hr agoपिछली बार करोड़ों में बिके 5 खिलाड़ी, इस बार कीमत हो सकती है आधी
1 hr agoफिर होगा भारत-पाकिस्तान महामुकाबला, जानें कब-कहां देखें LIVE
1 hr agoWWE ने अचानक Crown Jewel का बदला वेन्यू, Triple H के फैसले से मचा हड़कंप
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines