Team India

WTC Final के लिए कौन 2 टीमें करेंगी क्वालीफाई? श्रीलंका की जीत से बदले समीकरण

वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में भारत के पहुंचने की संभावनाएं सबसे ज्यादा हैं। वहीं भारत के साथ-साथ ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, बांग्लादेश और श्रीलंका भी फाइनल में पहुंचने की दावेदार हैं।

WTC FINAL: भारतीय टीम को बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिहाज से टीम इंडिया के लिए यह सीरीज बहुत ही अहम है। वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में भारत के पहुंचने की संभावनाएं सबसे ज्यादा हैं। टीम के सबसे ज्यादा पॉइंट पर्सेंटेंज सिस्टम (पीसीटी) 68.52 हैं। वहीं दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया है, जिसका पीसीटी 62.50 है। इस तरह से वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंचने की दावेदारी में भारत के साथ ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश और श्रीलंका की टीमें भी हैं। दरअसल श्रीलंका की तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड पर जीत के बाद सभी समीकरण बदल गए हैं। देखें पूरा वीडियो।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ