Nahid Rana Cricketer

Video: कौन हैं 6.3 फीट के तूफानी गेंदबाज नाहिद राणा? जिन्होंने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन

Who is Bangladesh Cricketer Nahid Rana: बांग्लादेश के युवा तेज गेंदबाज नाहिद राणा ने अपनी तूफानी गेंदबाजी से हैरान कर दिया है। वह लगातार 155 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं।

Who is Bangladesh Cricketer Nahid Rana: टीम इंडिया 19 सितंबर से बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने वाली है। जिसके लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) की ओर से भी टीम का ऐलान जल्द ही किया जाएगा। इसमें तूफानी गेंदबाज नाहिद राणा का नाम तय माना जा रहा है। नाहिद ने पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट में शानदार गेंदबाजी करते हुए पहली पारी में एक और दूसरी में 4 विकेट चटकाकर धूल चटा दी।

नाहिद की हाइट 6.3 फीट है और वह लगातार 155 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करते नजर आते हैं। नाहिद की उम्र 21 साल है। उन्होंने 22 मार्च को श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था। उन्होंने अब तक 3 टेस्ट खेले हैं। जिसमें 11 विकेट चटकाए हैं। इस युवा प्रतिभाशाली गेंदबाज के नाम फर्स्ट क्लास के 18 मैचों में 74, लिस्ट ए के 10 मैचों में 26 और टी-20 के 5 मैचों में 5 विकेट दर्ज हैं। इस गेंदबाज ने टीम इंडिया की टेंशन बढ़ा दी है।

पूरी जानकारी के लिए ये वीडियो देखें…

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ