IPL 2025 Final: क्लोजिंग सेरेमनी में मिला भारतीय सेना को ट्रिब्यूट, झूम उठा पूरा स्टेडियम

IPL 2025 Final: आईपीएल 2025 फाइनल के लिए पंजाब किंग्स और आरसीबी की टीमें आमने सामने हैं। आईपीएल क्लोजिंग सेरेमनी में भारतीय गायकों ने समा बांध दिया।

IPL 2025 - 2025-06-03T191224.822

IPL 2025 Final: जिसका इंतजार था वो घड़ी आ चुकी है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल 2025 फाइनल खेलने के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स की टीमें आमने सामने हैं। टॉस से पहले अहमदाबाद में क्लोजिंग सेरेमनी आयोजित की गई। जिसमें भारत के कई जाने माने गायकों ने समां बांध दिया। क्लोजिंग सेरेमनी में भारतीय सेना को ट्रिब्यूट मिला। ये ट्रिब्यूट बीसीसीआई की ओर से भारतीय सशस्त्र बलों को मिला है। जिसकी चर्चा अब चारों ओर हो रही है।

विज्ञापन

भारतीय सेना को मिला ट्रिब्यूट

मैच शुरू होने से पहले अहमदाबाद का स्टेडियम देशभक्ति गाने से झूम उठा। भारतीय सेना को ट्रिब्यूट देने के लिए डांस और सिंगरों ने अपनी आवाज से पूरे स्टेडियम में समा बांध दिया। देश के जाने माने सिंगर शंकर महादेवन ने देशभक्ति गाना गाया। उनके साथ कई गायक भी गाना गाते हुए नजर आए। इसके अलावा पूरा मैदान ‘भारत माता की जय’ के नारे से गूंज उठा। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फैंस हजारों की संख्या में पहुंच चुके हैं।

विज्ञापन

पंजाब किंग्स ने जीता टॉस

मैच शुरू होने से पहले दोनों टीमों के कप्तान मैदान पर आए। सिक्का आज पंजाब किंग्स के पक्ष में गिरा। श्रेयस अय्यर ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। आरसीबी पहले बल्लेबाजी करेगी। दोनों टीमों के लिए फाइनल खास है। क्योंकि पंजाब और आरसीबी अपने पहली ट्रॉफी की तलाश में हैं।

विज्ञापन

पंजाब किंग्स (प्लेइंग इलेवन): प्रियांश आर्य, जोश इंग्लिस (डब्ल्यू), श्रेयस अय्यर (सी), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह उमरजई, काइल जैमीसन, विजयकुमार विशक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग इलेवन): फिलिप साल्ट, विराट कोहली, मयंक अग्रवाल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (डब्ल्यू), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल, जोश हेजलवुड।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ