India Breaks 112 Years Old Record: भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ धर्मशाला टेस्ट मैच जीत लिया है। 5 मैचों की सीरीज के 5वें और आखिरी मुकाबले में भारत को एक पारी और 64 रनों से जीत मिली है। भारत ने सीरीज पर कब्जा तो पहले ही कर लिया था। अब टीम इंडिया ने इस मुकाबले को अपने नाम कर एक और महारिकॉर्ड बना दिया है। रोहित शर्मा की सेना ने 112 साल पुराना इतिहास बदल दिया है। यह कारनामा 112 साल बाद किसी टीम ने किया है। चलिए आपको बताते हैं भारतीय टीम ने क्या इतिहास लिखा है।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: ‘थोड़े रन क्या मार लिए…;’ सरफराज खान ने बेयरस्टो की निकाली हेकड़ी, गिल से भिड़ रहा था अंग्रेज खिलाड़ी
भारत ने क्या बड़ा रिकॉर्ड बनाया
इंग्लैंड के खिलाफ भारत की जीत सबसे बड़ी जीतों में से एक है। इस मैच की पहली पारी में स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने 4 विकेट झटके थे। अब मैच की दूसरी पारी में भी खिलाड़ी ने ऐतिहासिक स्पेल डाला। यह मैच अश्विन का 100वां टेस्ट मैच है, जिसमें खिलाड़ी ने कमाल का प्रदर्शन किया। इस जीत के साथ ही भारत ने अनोखा इतिहास अपने नाम कर लिया है। बता दें कि 112 साल बाद ऐसा हुआ, जब कोई टीम 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला हार गई हो, फिर लगातार 4 मुकाबले जीती हो। भारत ने ये इतिहास 112 साल बाद दोहरा दिया। यह अपने आप में बड़ा रिकॉर्ड है। भारत को इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के पहले मुकाबले में हार मिली थी, इसके बाद टीम इंडिया ने वापसी की और लगातार 4 मुकाबले जीत लिए हैं।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: देवदत्त पडिक्कल ने इन 3 खिलाड़ियों का काटा पत्ता! मुश्किल हो गई टीम में वापसी
1912 में इंग्लैंड ने किया था ये कारनामा
बता दें कि आज से पहले 1912 में इंग्लैंड की टीम ने ही इस इतिहास को लिखा था। इंग्लैंड को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में हार मिली थी, फिर इंग्लिश टीम ने वापसी की और लगातार 4 मुकाबले जीत लिए थे। अब भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ उसी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बता दें कि इंग्लैंड के पहले ऑस्ट्रेलिया ने यह कारनामा किया था। कंगारू टीम ने 1897-98 और 1901-02 में इंग्लैंड के खिलाफ यह कारनामा किया था। अब भारत भी इस लिस्ट में शामिल हो गई है। एक मैच हार के लगातार 4 मैच जीतने वाली भारत तीसरी टीम बन गई है।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: धर्मशाला टेस्ट के बीच रोहित शर्मा चोटिल! नहीं उतरे मैदान पर; BCCI ने कप्तान को लेकर दिया बड़ा अपडेट
रोहित और गिल की शतकीय पारी
धर्मशाला टेस्ट में भारत के कप्तान रोहित शर्मा और स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल ने शतकीय पारी खेली है। दोनों ही खिलाड़ी के इस शानदार प्रदर्शन के कारण भारत ने मैच की पहली पारी में 477 रन बना दिए। इससे भारत की जीत लगभग पक्की हो गई थी। इंग्लैंड के खिलाफ विशाल स्कोर बनाने के बाद टीम इंडिया को 259 रनों की लीड मिल गई थी, जिसे भारत ने डिफेंड कर लिया और इंग्लैंड को पारी से मात दी। बल्लेबाजों के बाद इस मैच में रविचंद्रन अश्विन गेंद से टीम इंडिया के जीत के हीरो बने। उन्होंने दूसरी पारी में 5 विकेट हॉल लेकर पूरे मैच में कुल 9 विकेट झटके।
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
5 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
6 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
6 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
7 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
7 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
8 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
8 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
8 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
9 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines