T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में मेजबान अमेरिकी टीम का मुकाबला भारतीय टीम के साथ हो रहा है। भारत और यूएसए दोनों ही टीमों के लिए ये मैच बेहद अहम है। इस मैच को जो भी टीम जीतेगी वह टूर्नामेंट के अगले चरण यानी कि सुपर-8 में प्रवेश करेगी। भारतीय टीम ने इस मैच के लिए जहां अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई भी बदलाव नहीं किया है। वहीं, अमेरिकी टीम में 2 बड़े बदलाव हुए हैं। अमेरिकी टीम के कप्तान मोनांक पटेल भारत के खिलाफ नहीं खेल रहे हैं। आइये जानते हैं आखिर अमेरिकी टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन में ये बदलाव क्यों किए हैं?
ये भी पढ़ें: India vs USA: बारिश आई तो 3 टीमें वर्ल्ड कप से होंगी बाहर…बन रहा ये गजब समीकरण
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: क्या टीम इंडिया वर्ल्ड कप से हो सकती है बाहर? जानें ये समीकरण
कौन हैं मोनांक पटेल
मोनांक पटेल भारतीय मूल के अमेरिकी खिलाड़ी हैं। अमेरिकी टीम की कमान भी उन्हीं के हाथों में है। मोनांक पटेल ने टी20 विश्व कप 2024 में अपने प्रदर्शन से क्रिकेट प्रशंसकों को दिल जीता है। पाकिस्तान के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेलकर मोनांक पटेल ने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। मोनांक ने अपने करिअर के 27 टी20 मैच में 3 अर्धशतक जड़े हैं। मोनांक के प्लेइंग इलेवन में न होने से यूएसए टीम को काफी नुकसान हो सकता है।
ये भी पढ़ें: IND vs USA: अगर बारिश से धुला मुकाबला तो किसे फायदा-किसे नुकसान, पाकिस्तान का क्या होगा?
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: USA के 5 खिलाड़ी, जो टीम इंडिया को दे सकते हैं झटका
क्यों नहीं खेल रहे मोनांक पटेल
मोनांक पटेल भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेंगे। होने के कारण यूएसए की टीम ने उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा है। मोनांक पटेल के नहीं होने से यूएसए की टीम के प्रदर्शन पर भी काफी असर पड़ सकता है। मोनांक पटेल की जगह अमेरिकी टीम में शायान जहांगीर को जगह मिली है। शायान जहांगीर पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी क्रिकेटर हैं। उनका जन्म कराची में हुआ था। वह टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में शामिल हुए हैं। शायान ने करिअर में महज 1 ही टी20 मैच खेला है। जबकि उन्होंने अमेरिकी टीम की ओर से 12 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 1 शतक और 1 अर्धशतक जड़ा है।
ये भी पढ़ें:- IND Vs USA: मैच पर कितना है बारिश का खतरा? जानें कैसा होगा न्यूयॉर्क का मौसम
ये भी पढ़ें:- IND vs PAK: जसप्रीत बुमराह पर मजे ले रहे थे बाबर आजम, यॉर्कर किंग ने वर्ल्ड कप में तोड़ डाला घमंड
इनके हाथों में होगी टीम की कमान
कप्तान मोनांक पटेल के टीम से बाहर रहने पर टीम की कमान एरॉन जोन्स संभालेंगे। एरॉन जोन्स ने कनाडा के खिलाफ 94 और पाकिस्तान के खिलाफ 36 रन की पारी खेलकर टीम को शानदार जीत दिलाई है। मोनांक पटेल के न होने से एरॉन जोन्स के हाथों में टीम की कमान भी है। ऐसे में उनका प्रदर्शन कैसा होगा और वह किस तरह की बल्लेबाजी करेंगे ये देखना दिलचस्प रहेगा।
ये भी पढ़ें:- IND Vs USA: 1, 2 या 3? टीम इंडिया में हो सकते हैं इतने बदलाव, इन मैच विनर्स की हो सकती है एंट्री
ये स्टार खिलाड़ी भी प्लेइंग-11 से बाहर
यूएसए की टीम में उसके अहम गेंदबाज नोस्तुश केंजीगे को भी बाहर रखा गया है। नोस्तुश ने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार गेंदबाजी कर जीत दिलाई थी। नोस्तुश ने पाकिस्तान के खिलाफ 4 ओवर में 30 रन देकर 3 विकेट लिए थे। यूएसए के इस स्टार गेंदबाज ने पाकिस्तान के बल्लेबाज उस्मान खान, शादाब खान और आजम खान का विकेट हासिल किया था। नोस्तुश केंजीगे की जगह यूएसए ने अपनी प्लेइंग इलेवन में शैडली वैन शल्कविक को जगह दी है। शैडली ने अपने करिअर में कुल 8 टी20 मैच खेले हैं। इसमें उन्होंने 8 विकेट हासिल किए हैं। साथ ही 117 के स्ट्राइक रेट से 55 रन भी बनाए हैं।
संबंधित खबरें
IPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
42 mins agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
1 hr agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
1 hr agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
1 hr agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
2 hrs agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
2 hrs agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
2 hrs agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
3 hrs agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
3 hrs agoTriple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines