IND vs USA: यूएसए के कप्तान मोनांक पटेल क्यों नहीं खेल रहे? प्लेइंग इलेवन में दो बड़े बदलाव

IND vs USA: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में आज भारत और मेजबान अमेरिकी टीम का मैच खेला जा रहा है। भारतीय टीम ने इस मैच में भी अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है। लेकिन अमेरिकी टीम ने टीम में दो बड़े बदलाव किए हैं। अमेरिकी टीम के कप्तान मोनांक पटेल इस मैच में नहीं खेल रहे हैं।

INS vs USA

INS vs USA

T20 World Cup 2024:  टी20 वर्ल्ड कप 2024 में मेजबान अमेरिकी टीम का मुकाबला भारतीय टीम के साथ हो रहा है। भारत और यूएसए दोनों ही टीमों के लिए ये मैच बेहद अहम है। इस मैच को जो भी टीम जीतेगी वह टूर्नामेंट के अगले चरण यानी कि सुपर-8 में प्रवेश करेगी। भारतीय टीम ने इस मैच के लिए जहां अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई भी बदलाव नहीं किया है। वहीं, अमेरिकी टीम में 2 बड़े बदलाव हुए हैं। अमेरिकी टीम के कप्तान मोनांक पटेल भारत के खिलाफ नहीं खेल रहे हैं। आइये जानते हैं आखिर अमेरिकी टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन में ये बदलाव क्यों किए हैं?

विज्ञापन
विज्ञापन

कौन हैं मोनांक पटेल

मोनांक पटेल भारतीय मूल के अमेरिकी खिलाड़ी हैं। अमेरिकी टीम की कमान भी उन्हीं के हाथों में है। मोनांक पटेल ने टी20 विश्व कप 2024 में अपने प्रदर्शन से क्रिकेट प्रशंसकों को दिल जीता है। पाकिस्तान के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेलकर मोनांक पटेल ने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। मोनांक ने अपने करिअर के 27 टी20 मैच में 3 अर्धशतक जड़े हैं। मोनांक के प्लेइंग इलेवन में न होने से यूएसए टीम को काफी नुकसान हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्यों नहीं खेल रहे मोनांक पटेल

मोनांक पटेल भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेंगे। होने के कारण यूएसए की टीम ने उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा है। मोनांक पटेल के नहीं होने से यूएसए की टीम के प्रदर्शन पर भी काफी असर पड़ सकता है। मोनांक पटेल की जगह अमेरिकी टीम में शायान जहांगीर को जगह मिली है। शायान जहांगीर पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी क्रिकेटर हैं। उनका जन्म कराची में हुआ था। वह टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में शामिल हुए हैं। शायान ने करिअर में महज 1 ही टी20 मैच खेला है। जबकि उन्होंने अमेरिकी टीम की ओर से 12 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 1 शतक और 1 अर्धशतक जड़ा है।

विज्ञापन

इनके हाथों में होगी टीम की कमान

कप्तान मोनांक पटेल के टीम से बाहर रहने पर टीम की कमान एरॉन जोन्स संभालेंगे। एरॉन जोन्स ने कनाडा के खिलाफ 94 और पाकिस्तान के खिलाफ 36 रन की पारी खेलकर टीम को शानदार जीत दिलाई है। मोनांक पटेल के न होने से एरॉन जोन्स के हाथों में टीम की कमान भी है। ऐसे में उनका प्रदर्शन कैसा होगा और वह किस तरह की बल्लेबाजी करेंगे ये देखना दिलचस्प रहेगा।

विज्ञापन

ये स्टार खिलाड़ी भी प्लेइंग-11 से बाहर

 

विज्ञापन

यूएसए की टीम में उसके अहम गेंदबाज नोस्तुश केंजीगे को भी बाहर रखा गया है। नोस्तुश ने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार गेंदबाजी कर जीत दिलाई थी। नोस्तुश ने पाकिस्तान के खिलाफ 4 ओवर में 30 रन देकर 3 विकेट लिए थे। यूएसए के इस स्टार गेंदबाज ने पाकिस्तान के बल्लेबाज उस्मान खान, शादाब खान और आजम खान का विकेट हासिल किया था। नोस्तुश केंजीगे की जगह यूएसए ने अपनी प्लेइंग इलेवन में शैडली वैन शल्कविक को जगह दी है। शैडली ने अपने करिअर में कुल 8 टी20 मैच खेले हैं। इसमें उन्होंने 8 विकेट हासिल किए हैं। साथ ही 117 के स्ट्राइक रेट से 55 रन भी बनाए हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ