IND vs SL: टीम इंडिया का मिडिल ऑर्डर फ्लॉप, कोच ने किया बचाव; यूजर्स ने कर दी खिंचाई

India vs Sri Lanka: दूसरे वनडे मैच में टीम इंडिया के मिडिल ऑर्डर ने एक बार फिर से निराश किया। मैच के बाद सहायक कोच मिडिल ऑर्डर का बचाव करते हुए दिखाई दिए। जो फैंस को रास नहीं आया।

team india

team india

India vs Sri Lanka: भारत और श्रीलंका के बीच खेल गए दूसरे वनडे मैच में टीम इंडिया को मिली हार के बाद सोशल मीडिया पर खिलाड़ियों से लेकर कोचों तक को ट्रोल किया जा रहा है। खासकर जिस तरह से टीम इंडिया के मिडिल ऑर्डर की बल्लेबाजी रही, उससे फैंस काफी निराश दिख रहे हैं। केएल राहुल और शिवम दुबे जैसे बल्लेबाज जो खाता भी नहीं खोल पाए थे, उन पर तो फैंस का काफी गुस्सा फूट रहा है। वहीं मैच के बाद टीम इंडिया के सहायक कोच अभिषेक नायर भारतीय मिडिल ऑर्डर का बचाव करते दिखे।

सोच-समझकर बनाई थी रणनीति

दूसरे वनडे मैच में मिली हार का बाद जिस तरह से टीम इंडिया के मिडिल ऑर्डर पर सवाल उठ रहे थे, उन पर बोलते हुए अभिषेक नायर ने कहा कि स्पिन के अनुकूल परिस्थितियों के कारण, बाएं-दाएं संयोजन को बरकरार रखना महत्वपूर्ण था। हम जानते थे कि जब परिणाम आपके पक्ष में नहीं होंगे, तो लोग इस कदम पर सवाल उठाएंगे।

जिसके बाद अब सोशल मीडिया पर एक यूजर्स ने अभिषेक नायर को ट्रोल करने की कोशिश की। यूजर ने पोस्ट शेयर करके लिखा ये हैं अभिषेक नायर – सहायक कोच के आंकड़े, जिन्होंने वनडे में 3 मैच खेले, 1 पारी, 0 रन, 7 गेंदें खेलीं और वे सहायक कोच हैं। बहुत बढ़िया रिकॉर्ड, आईपीएल में उच्चतम स्कोर -45 रन, 116 का स्ट्राइक रेट और औसत -17.68 और वे सहायक कोच हैं।

टीम इंडिया मिडिल ऑर्डर बुरी तरह फ्लॉप

दूसरे वनडे मैच में टीम इंडिया ता मिडिल ऑर्डर बुरी तरह से फ्लॉप रहा। रोहित शर्मा ने टीम को अच्छी और तेज शुरुआत दिलाई थी। लेकिन मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज उसको कायम नहीं रख पाए। इस मैच में ऐसा रहा मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाजों का हाल विराट कोहली 14 रन, शिवम दुबे 0, अक्षर पटेल 44, श्रेयस अय्यर 7 और केएल राहुल 0 ।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ