India vs Sri Lanka 1st ODI Rohit Sharma: टीम इंडिया को श्रीलंका के खिलाफ शुक्रवार को खेले गए पहले वनडे मैच में टाई से संतोष करना पड़ा। श्रीलंका की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 230 रन बनाकर टीम इंडिया को 231 रन का लक्ष्य दिया था, लेकिन भारतीय टीम 47.5 ओवर में 230 रन ही बनाकर ढेर हो गई। इससे मुकाबला टाई हो गया। हालांकि भारतीय टीम की गेंदबाजी अच्छी रही। उसने बल्लेबाजी में भी अच्छी शुरुआत की। पहला विकेट 75 रन पर गिरा। इसके बाद एक के बाद एक विकेट गिरते गए। आठवें नंबर पर उतरे शिवम दुबे ने मोहम्मद सिराज के साथ मिलकर जैसे-तैसे बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचा दिया, लेकिन दुबे स्कोर बराबर करने के बाद एलबीडब्ल्यू होकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद अर्शदीप सिंह भी आउट हो गए। इस तरह ये मुकाबला बराबरी पर खत्म हुआ। इस मैच के टाई होने के बाद कप्तान रोहित शर्मा भारतीय टीम की बल्लेबाजी से निराश नजर आए।
अच्छी बल्लेबाजी की जरूरत
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा- “लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं, लेकिन इसके लिए अच्छी बल्लेबाजी करने की जरूरत होती है। हमने टुकड़ों में अच्छी बल्लेबाजी की। हमारे पास लय नहीं थी। रोहित ने आगे कहा- हमारी शुरुआत अच्छी रही, लेकिन पता था कि स्पिन आने पर खेल बदलना शुरू हो जाएगा। हम जानते थे कि स्पिनरों के आने के बाद और 10 ओवर के बाद खेल शुरू हो जाएगा।”
ये भी पढ़ें: IND vs SL: पहला वनडे रहा टाई तो क्यों नहीं हुआ सुपर ओवर? जानें क्या कहता है ICC का नियम
”1 रन न बना पाने से निराश”
इसके बाद हम विकेट खोते रहे। रोहित ने आगे कहा- हमने अक्षर पटेल और केएल राहुल के बीच साझेदारी के जरिए वापसी की, लेकिन आखिरी 14 गेंदों पर 1 रन न बना पाने से निराश हूं। अब मैं बहुत ज्यादा कुछ नहीं कहूंगा। हालांकि यह ऐसा खेल नहीं था जहां आप अपने खुद के सिग्नेचर शॉट खेल सकें। आपको खुद को तैयार करते हुए बस डटे रहना था। फिर भी हमने जिस तरह से संघर्ष किया, उस पर गर्व है।
पिच के सवाल पर कही ये बात
वहीं पिच के सवाल पर रोहित ने कहा- यह पिच वैसी ही रही, जैसा हमने सोचा था। जब हमने गेंदबाजी की तो पहले 25 ओवरों में पकड़ बनाकर रखी। उनके लिए भी यही स्थिति थी। जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ा, दोनों टीमों के लिए सीम कम होती गई। इसके बाद बल्लेबाजी करना थोड़ा आसान हो गया।
ये भी पढ़ें: IND vs SL: रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, इस मामले में बने नंबर-1 कप्तान
श्रीलंका के कप्तान ने क्या कहा?
श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलांका ने भी मैच के बाद बयान दिया। उन्होंने कहा- हमें लगा कि 230 रन काफी थे। हमें और बेहतर प्रदर्शन करना चाहिए था। इस पिच पर गेंदबाजी करना आसान नहीं था। दोपहर में गेंद घूम रही थी। फिर जब लाइट्स जलीं, तो यह बल्ले पर आसानी से आने लगी। असलांका ने डुनिथ वेल्लालागे और पथुम निसांका की बल्लेबाजी की तारीफ की।
ये भी पढ़ें: IND vs SL: मेरे को क्या देख रहा है? रोहित शर्मा की आवाज स्टंप माइक में कैद, देखें वीडियो
टीम इंडिया की खराब बल्लेबाजी
इस मैच में टीम इंडिया की बल्लेबाजी फ्लॉप रही। शुभमन गिल के 16 रन पर आउट होने के बाद रोहित 58 रन बनाकर पवेलियन लौटे। विराट कोहली ने भी निराश किया। उन्होंने 32 गेंदों में 24 रन बनाए। वाशिंगटन सुंदर 5, श्रेयस अय्यर 23, केएल राहुल 31, अक्षर पटेल 33 और कुलदीप यादव 2 रन बनाकर आउट हुए। शिवम दुबे ने आखिर तक लड़ाई लड़ी। उन्होंने 24 गेंदों में 1 चौका-2 छक्के लगाकर 25 रन बनाए। मोहम्मद सिराज 11 गेंदों में 5 रन बनाकर नाबाद रहे। जबकि अर्शदीप सिंह एक भी रन बनाए बिना ही आउट हो गए। अर्शदीप एक रन बना लेते तो टीम इंडिया जीत जाती, लेकिन ऐसा नहीं हो सका।
ये भी पढ़ें: IND vs SL: ओ भाई ये क्या हुआ? नॉट आउट था श्रीलंका का बल्लेबाज, खुद ही लौट गया पवेलियन
ये भी पढ़ें: IND vs SL: काली पट्टी बांधकर खेलने क्यों उतरी टीम इंडिया? ये है वजह
संबंधित खबरें
'यह अध्याय खत्म...', भुवनेश्वर कुमार के करियर को लेकर अश्विन ने दिया बयान
18 mins agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
40 mins agoपंजाब किंग्स में शामिल होंगे हार्दिक, MI में इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री?
1 hr ago'मैच खेलने की जरूरत...', कप्तान गिल ने दिया हार्दिक की वापसी पर अपडेट
2 hrs agoदूसरा टेस्ट में जायसवाल-जुरेल ने बल्ले तो सिराज-मुकेश ने गेंद से बरपाया कहर
2 hrs agoन्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे
3 hrs agoयशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
4 hrs agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
5 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
6 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines