IND vs SL: मैच टाई होने से रोहित शर्मा निराश, टीम इंडिया की बल्लेबाजी पर कही बड़ी बात

India vs Sri Lanka 1st ODI Rohit Sharma: श्रीलंका के खिलाफ पहला मुकाबला टाई होने पर रोहित शर्मा निराश नजर आए। उन्होंने टीम इंडिया की खराब बल्लेबाजी और 14 गेंद में 1 रन न बना पाने पर निराशा जताई।

India vs Sri Lanka 1st ODI Rohit Sharma

रोहित शर्मा ने मैच के बाद दिया बयान।

India vs Sri Lanka 1st ODI Rohit Sharma: टीम इंडिया को श्रीलंका के खिलाफ शुक्रवार को खेले गए पहले वनडे मैच में टाई से संतोष करना पड़ा। श्रीलंका की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 230 रन बनाकर टीम इंडिया को 231 रन का लक्ष्य दिया था, लेकिन भारतीय टीम 47.5 ओवर में 230 रन ही बनाकर ढेर हो गई। इससे मुकाबला टाई हो गया। हालांकि भारतीय टीम की गेंदबाजी अच्छी रही। उसने बल्लेबाजी में भी अच्छी शुरुआत की। पहला विकेट 75 रन पर गिरा। इसके बाद एक के बाद एक विकेट गिरते गए। आठवें नंबर पर उतरे शिवम दुबे ने मोहम्मद सिराज के साथ मिलकर जैसे-तैसे बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचा दिया, लेकिन दुबे स्कोर बराबर करने के बाद एलबीडब्ल्यू होकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद अर्शदीप सिंह भी आउट हो गए। इस तरह ये मुकाबला बराबरी पर खत्म हुआ। इस मैच के टाई होने के बाद कप्तान रोहित शर्मा भारतीय टीम की बल्लेबाजी से निराश नजर आए।

विज्ञापन

अच्छी बल्लेबाजी की जरूरत

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा- “लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं, लेकिन इसके लिए अच्छी बल्लेबाजी करने की जरूरत होती है। हमने टुकड़ों में अच्छी बल्लेबाजी की। हमारे पास लय नहीं थी। रोहित ने आगे कहा- हमारी शुरुआत अच्छी रही, लेकिन पता था कि स्पिन आने पर खेल बदलना शुरू हो जाएगा। हम जानते थे कि स्पिनरों के आने के बाद और 10 ओवर के बाद खेल शुरू हो जाएगा।”

विज्ञापन

विज्ञापन

”1 रन न बना पाने से निराश”

इसके बाद हम विकेट खोते रहे। रोहित ने आगे कहा- हमने अक्षर पटेल और केएल राहुल के बीच साझेदारी के जरिए वापसी की, लेकिन आखिरी 14 गेंदों पर 1 रन न बना पाने से निराश हूं। अब मैं बहुत ज्यादा कुछ नहीं कहूंगा। हालांकि यह ऐसा खेल नहीं था जहां आप अपने खुद के सिग्नेचर शॉट खेल सकें। आपको खुद को तैयार करते हुए बस डटे रहना था। फिर भी हमने जिस तरह से संघर्ष किया, उस पर गर्व है।

विज्ञापन

पिच के सवाल पर कही ये बात

वहीं पिच के सवाल पर रोहित ने कहा- यह पिच वैसी ही रही, जैसा हमने सोचा था। जब हमने गेंदबाजी की तो पहले 25 ओवरों में पकड़ बनाकर रखी। उनके लिए भी यही स्थिति थी। जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ा, दोनों टीमों के लिए सीम कम होती गई। इसके बाद बल्लेबाजी करना थोड़ा आसान हो गया।

विज्ञापन

श्रीलंका के कप्तान ने क्या कहा? 

श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलांका ने भी मैच के बाद बयान दिया। उन्होंने कहा- हमें लगा कि 230 रन काफी थे। हमें और बेहतर प्रदर्शन करना चाहिए था। इस पिच पर गेंदबाजी करना आसान नहीं था। दोपहर में गेंद घूम रही थी। फिर जब लाइट्स जलीं, तो यह बल्ले पर आसानी से आने लगी। असलांका ने डुनिथ वेल्लालागे और पथुम निसांका की बल्लेबाजी की तारीफ की।

विज्ञापन

विज्ञापन

टीम इंडिया की खराब बल्लेबाजी 

इस मैच में टीम इंडिया की बल्लेबाजी फ्लॉप रही। शुभमन गिल के 16 रन पर आउट होने के बाद रोहित 58 रन बनाकर पवेलियन लौटे। विराट कोहली ने भी निराश किया। उन्होंने 32 गेंदों में 24 रन बनाए। वाशिंगटन सुंदर 5, श्रेयस अय्यर 23, केएल राहुल 31, अक्षर पटेल 33 और कुलदीप यादव 2 रन बनाकर आउट हुए। शिवम दुबे ने आखिर तक लड़ाई लड़ी। उन्होंने 24 गेंदों में 1 चौका-2 छक्के लगाकर 25 रन बनाए। मोहम्मद सिराज 11 गेंदों में 5 रन बनाकर नाबाद रहे। जबकि अर्शदीप सिंह एक भी रन बनाए बिना ही आउट हो गए। अर्शदीप एक रन बना लेते तो टीम इंडिया जीत जाती, लेकिन ऐसा नहीं हो सका।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ