IND vs SL: 10 बजे नहीं, इस समय पर शुरू होगा कोलंबो टेस्ट के तीसरे दिन का खेल, जानिए मैच टाइमिंग की पूरी डिटेल्स

IND vs SL: कोलंबो टेस्ट के दूसरे दिन भारत ने अपनी पहली पारी 503/9 के स्कोर पर घोषित कर दी थी. इसके बाद दिन का खेल खत्म होने तक मेजबान श्रीलंका की टीम ने सिर्फ 8 रन पर दो विकेट गंवा दिए. अब तीसरे दिन भारतीय टीम जल्द से जल्द श्रीलंका को ऑलआउट करना चाहेगी, जबकि श्रीलंका की टीम बड़े स्कोर तक पहुंचना चाहेगी.

India vs Sri Lanka Test

भारत बनाम श्रीलंका दूसरा टेस्ट मैच (PIC Credit -ANI)

India vs Sri Lanka 2nd Test: भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेल जा रहा है. कोलंबो टेस्ट के दूसरे दिन टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी 503/9 के स्कोर पर घोषित की. इसके बाद दिन का खेल खत्म होने तक मेजबान श्रीलंका की टीम ने सिर्फ 8 रन पर दो विकेट गंवा दिए.

विज्ञापन

अब मैच का तीसरा दिन काफी रोमांचक होने वाला है, जहां भारतीय टीम जल्द से जल्द बाकी विकेट चटकना चाहेगी, जबकि श्रीलंकाई टीम संभलकर खेलते हुए बड़ा स्कोर खड़ा करने उतरेगी. हालांकि, तीसरे दिन के खेल के समय में बदलाव किया गया है. ऐसे में आइए आपको मैच टाइमिंग की पूरी जानकारी देते हैं, ताकि आप मैच का रोमांच मिस न कर दें.

विज्ञापन

कितने बजे शुरू होगा मैच?

भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में जारी दूसरे टेस्ट मैच के समय में बदलाव किया गया है. दरअसल, कोलंबो टेस्ट के दूसरे दिन बारिश ने खलल डाला था. बारिश की वजह से खेल को काफी देर तक रोकना पड़ा और करीब 13 ओवर का नुकसान हुआ है. बारिश के कारण हुए नुकसान की भरपाई के लिए तीसरे दिन के खेल को तय समय (सुबह 10 बजे) से 15 मिनट पहले शुरू करने का फैसला किया गया है. यानी कोलंबो के टेस्ट के तीसरे दिन खेल भारतीय समानुसार सुबह 9:45 बजे शुरू होगा. मौसम अनुकूल रहता है तो दिन का खेल करीब शाम 6 बजे तक चल सकता है.

भारत ने पहली पारी में बनाए 503 रन

मैच की बात करें तो टीम इंडिया ने कोलंबो टेस्ट में अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर ली है. भारत ने दूसरे दिन 300/5 के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया और 9 विकेट पर 503 रन बनाकर अपनी पहली पारी घोषित कर दी. दूसरे दिन ध्रुव जुरेल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 115 रन बनाए, जबकि ऋषभ पंत ने 89 गेंदों में 63 रनों की उपयोगी पारी खेली. इससे पहले देवदत्त पडिक्कल ने 117 रनों बेहतरीन पारी खेली थी. इसके जवाब में उतरी श्रीलंका की शुरुआत बेहद खराब रही.

विज्ञापन

दूसरे दिन दिन का खेल खत्म होने तक मेजबान टीम ने सिर्फ 8 रन के स्कोर पर अपने दो विकेट गंवा दिए. प्रसिद्ध कृष्णा ने लाहिरू उदारा को 1 रन पर पवेलियन भेजा, जबकि दिन की आखिरी गेंद पर मानव सुथार ने प्रभात जयसूर्या को 2 रन के निजी स्कोर पर LBW आउट कर दिया. श्रीलंका की टीम अभी भारत से 495 रन पीछे है और तीसरे दिन भारतीय टीम की नजर मैच पर अपनी पकड़ और मजबूत करने पर होगी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ