India vs Sri Lanka 2nd ODI Probable Playing XI: भारत-श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच टाई रहा। इस मैच में टीम इंडिया की ओर से काफी खराब बल्लेबाजी देखने को मिली। भारतीय टीम 50 ओवर में 231 रन का टार्गेट अचीव नहीं कर पाई। और तो और 14 गेंदों में जीत के लिए टीम इंडिया को सिर्फ एक रन बनाना था, लेकिन ये भी नहीं हो सका। अब इस सीरीज का दूसरा मैच कोलंबो में रविवार को खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार ये मुकाबला दोपहर 2.30 बजे से शुरू होगा। पहले मैच में टीम इंडिया की खराब बल्लेबाजी के बाद दूसरे वनडे की प्लेइंग इलेवन में कुछ बदलाव हो सकते हैं।
केएल राहुल हो सकते हैं बाहर
कहा जा रहा है कि दूसरे मैच में केएल राहुल को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। उनकी जगह ऋषभ पंत को मौका दिया जा सकता है। विकेटकीपर-बल्लेबाज के तौर पर आए केएल पहले मैच में छठे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 43 गेंदों में 31 रन ही बना सके। हालांकि उन्होंने अक्षर पटेल के साथ साझेदारी करने की कोशिश की, लेकिन अहम मोड़ पर आउट हो गए। उनकी जगह विस्फोटक बल्लेबाज ऋषभ पंत को जगह दी जा सकती है। पंत श्रीलंका के लिए आउट ऑफ सिलेबस भी साबित हो सकते हैं क्योंकि उन्होंने अब तक श्रीलंका के खिलाफ सिर्फ एक मैच खेला है। पंत ने 2019 में एक मुकाबला खेला था। जिसमें उन्होंने 4 रन बनाए थे। गौतम गंभीर और रोहित शर्मा ऋषभ पंत को सरप्राइज एलीमेंट के तौर पर उतार सकते हैं।
ये भी पढ़ें: IND vs SL: काली पट्टी बांधकर खेलने क्यों उतरी टीम इंडिया? ये है वजह
शिवम दुबे की जगह रियान पराग को मिल सकता है मौका
इसी के साथ टीम इंडिया में एक और बदलाव हो सकता है। शिवम दुबे की जगह दाएं हाथ के ऑलराउंडर रियान पराग को मौका दिया जा सकता है। रियान ने अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी से प्रभावित किया है। उन्होंने अभी तक वनडे डेब्यू नहीं किया है। उन्हें डेब्यू करवाकर मिडल ऑर्डर में भेजा जा सकता है।
ये भी पढ़ें: IND vs SL: मेरे को क्या देख रहा है? रोहित शर्मा की आवाज स्टंप माइक में कैद, देखें वीडियो
ये हो सकती है दूसरे मैच की प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, अक्षर पटेल, रियान पराग, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह।
ये भी पढ़ें: IND vs SL: बस 92 रन…और विराट कोहली रच देंगे इतिहास, दूसरे वनडे में निशाने पर ये रिकॉर्ड
श्रीलंका के खिलाफ भारत का वनडे स्क्वाड
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, रियान पराग, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, खलील अहमद, हर्षित राणा।
ये भी पढ़ें: IND vs SL: पहला वनडे रहा टाई तो क्यों नहीं हुआ सुपर ओवर? जानें क्या कहता है ICC का नियम
ये भी पढ़ें: IND vs SL: रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, इस मामले में बने नंबर-1 कप्तान
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
14 mins agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
16 mins agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
32 mins agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
1 hr ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
1 hr agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
1 hr agoरिंकू सिंह का रणजी ट्रॉफी में धमाकेदार प्रदर्शन है जारी
1 hr agoरोहित-विराट के फैंस के लिए खुशखबरी, नहीं बदलेगा IND vs SL मैच का वेन्यू
1 hr agoIND vs WI: टीम इंडिया को चौथे T20 मुकाबले में जीता सकते हैं ये 5 खिलाड़ी
2 hrs agoIND vs WI: ICC ने रोवमैन पॉवेल और शेरफेन रदरफोर्ड को लगाई फटकार
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines