IND vs SL: दूसरे वनडे की प्लेइंग इलेवन में हो सकता है बड़ा बदलाव, क्या ये खिलाड़ी हो जाएंगे बाहर?

India vs Sri Lanka 2nd ODI Probable Playing XI: भारत-श्रीलंका के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला रविवार को खेला जाएगा। इस मैच की प्लेइंग इलेवन में बदलाव हो सकता है।

team india

team india

India vs Sri Lanka 2nd ODI Probable Playing XI: भारत-श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच टाई रहा। इस मैच में टीम इंडिया की ओर से काफी खराब बल्लेबाजी देखने को मिली। भारतीय टीम 50 ओवर में 231 रन का टार्गेट अचीव नहीं कर पाई। और तो और 14 गेंदों में जीत के लिए टीम इंडिया को सिर्फ एक रन बनाना था, लेकिन ये भी नहीं हो सका। अब इस सीरीज का दूसरा मैच कोलंबो में रविवार को खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार ये मुकाबला दोपहर 2.30 बजे से शुरू होगा। पहले मैच में टीम इंडिया की खराब बल्लेबाजी के बाद दूसरे वनडे की प्लेइंग इलेवन में कुछ बदलाव हो सकते हैं।

विज्ञापन

केएल राहुल हो सकते हैं बाहर 

कहा जा रहा है कि दूसरे मैच में केएल राहुल को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। उनकी जगह ऋषभ पंत को मौका दिया जा सकता है। विकेटकीपर-बल्लेबाज के तौर पर आए केएल पहले मैच में छठे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 43 गेंदों में 31 रन ही बना सके। हालांकि उन्होंने अक्षर पटेल के साथ साझेदारी करने की कोशिश की, लेकिन अहम मोड़ पर आउट हो गए। उनकी जगह विस्फोटक बल्लेबाज ऋषभ पंत को जगह दी जा सकती है। पंत श्रीलंका के लिए आउट ऑफ सिलेबस भी साबित हो सकते हैं क्योंकि उन्होंने अब तक श्रीलंका के खिलाफ सिर्फ एक मैच खेला है। पंत ने 2019 में एक मुकाबला खेला था। जिसमें उन्होंने 4 रन बनाए थे। गौतम गंभीर और रोहित शर्मा ऋषभ पंत को सरप्राइज एलीमेंट के तौर पर उतार सकते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

शिवम दुबे की जगह रियान पराग को मिल सकता है मौका

इसी के साथ टीम इंडिया में एक और बदलाव हो सकता है। शिवम दुबे की जगह दाएं हाथ के ऑलराउंडर रियान पराग को मौका दिया जा सकता है। रियान ने अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी से प्रभावित किया है। उन्होंने अभी तक वनडे डेब्यू नहीं किया है। उन्हें डेब्यू करवाकर मिडल ऑर्डर में भेजा जा सकता है।

विज्ञापन

ये हो सकती है दूसरे मैच की प्लेइंग इलेवन  

रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, अक्षर पटेल, रियान पराग, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह।

विज्ञापन

श्रीलंका के खिलाफ भारत का वनडे स्क्वाड 

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, रियान पराग, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, खलील अहमद, हर्षित राणा।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ