---विज्ञापन---

खेल angle-right

Hockey World Cup: 3 दिन बाद होगा भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला, जानिए कब, कहां और कैसे देख पाएंगे LIVE

IND vs PAK, Hockey World Cup: टीम इंडिया की 2026 के हॉकी वर्ल्ड कप में शुरुआत एकदम धमाकेदार अंदाज में हुई. इस बड़े टूर्नामेंट में सिर्फ तीन दिन बाद भारत और पाकिस्तान के बीच भी महामुकाबला होगा. आइए जानते हैं कि यह मैच कैसे देख पाएंगे.

---विज्ञापन---

IND vs PAK, Hockey World Cup: हॉकी वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत हो गई है. 15 अगस्त को भारत ने इस टूर्नामेंट में अपना पहला मैच खेला और जीत दर्ज की. बता दें कि इस बार भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप का हिस्सा हैं. इसी वजह से दोनों के बीच 3 दिन बाद महामुकाबला होने जा रहा है. दोनों देशों के बीच हॉकी के मैदान पर हमेशा ही कड़ी प्रतिस्पर्धा रही है. इसी वजह से भारत और पाकिस्तान को एक बार फिर वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में आमने-सामने देखना रोचक रहने वाला है.

कब और कहां देख पाएंगे IND vs PAK मैच?

FIH हॉकी वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच 19 अगस्त 2026 को ग्रुप स्टेज का मैच खेला जाएगा. दोनों ही टीमें पूल डी का हिस्सा हैं और वो नीदरलैंड के एम्स्टलवीन में स्थित वैगनर स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे शुरू हो जाएगा. फैंस इस मैच का आनंद स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर ले सकते हैं. ऑनलाइन इसे जियोहॉटस्टार के ऐप और वेबसाइट पर देखा जा सकता है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- टीम इंडिया को हराने वाली आयरलैंड को अफगानिस्तान ने धोया, 4-0 से ODI सीरीज में किया सूपड़ा साफ

टीम इंडिया ने की धमाकेदार शुरुआत

FIH हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया की शुरुआत बेहद शानदार रही. ग्रुप स्टेज में भारत का पहला मुकाबला वेल्स से हुआ. इस मैच में 3-1 से भारत ने जीत दर्ज की. 17 अगस्त को हरमनप्रीत सिंह एंड कंपनी की भिड़ंत इंग्लैंड से होगी और फिर वह 19 अगस्त को पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे.

---विज्ञापन---

16 साल बाद वर्ल्ड कप में होगा IND vs PAK मैच

भारत और पाकिस्तान के बीच हॉकी वर्ल्ड कप में आखिरी बार 2010 में मैच हुआ था. नई दिल्ली में खेले गए इस मैच में भारत ने 4-1 से पाकिस्तान को हरा दिया था. 16 साल बाद अब दोनों टीमें फिर से आमने-सामने होंगी. इस बार भी टीम इंडिया जीत के इरादे से उतरेगी.

ये भी पढ़ें:- 8 दिन बाद मैदान पर उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी, जानिए कब, कहां और कैसे देख पाएंगे LIVE

---विज्ञापन---

First published on: Aug 16, 2026 08:24 AM

End of Article

About the Author

Ujjaval Palanpure

मध्य प्रदेश के महेश्वर निवासी उज्जवल पालनपुरे पिछले 7 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पृष्ठभूमि रखने वाले उज्जवल ने टेक्निकल अप्रोच और खेलों के प्रति जुनून को स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में सफलतापूर्वक बदला। क्रिकेट उनकी प्रमुख विशेषज्ञता है, वहीं कबड्डी, WWE, MMA और गेमिंग जैसे विषयों पर भी उनकी मजबूत पकड़ है। आसान भाषा में स्टोरीटेलिंग उनकी पहचान है। जुलाई 2025 से उज्जवल News24 में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे खेल जगत की बड़ी खबरों, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और डिजिटल ऑडियंस के लिए खास कंटेंट तैयार करते हैं।

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola