IND vs PAK: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले होगी भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, नोट कर लीजिए तारीख
India vs Pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच अकसर मुकाबला दिलचस्प होता है. फैंस इस मैच का बेसब्री के साथ इंतजार करते हैं. आखिरी बार भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला राइजिंग एशिया कप 2025 में हुआ था. एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जाएगा, जिसकी तारीख सामने आई है.
India vs Pakistan: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को मुकाबला खेला जाएगा. आईसीसी ने टी-20 वर्ल्ड कप के शेड्यूल का भी ऐलान कर दिया है. फैंस इस दिन का बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं. हालांकि टी-20 विश्व कप 2026 से पहले क्रिकेट के मैदान पर भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला खेला जाएगा. इसका शेड्यूल भी सामने आया है.
विज्ञापन
भारत और पाकिस्तान के बीच होगी भिड़ंत
टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले अंडर-19 एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जाएगा. आगामी अंडर19 एशिया कप 2025 वनडे प्रारूप में खेला जाएगा. इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 12 दिसंबर से करेगी. वहीं भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 14 दिसंबर को मैच खेला जाएगा. भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में कुल 3 लीग स्टेज मुकाबले खेलेगी. बीसीसीआई ने टीम इंडिया का ऐलान भी कर दिया है. वैभव सूर्यवंशी को भी मौका मिला है. लेकिन कप्तानी, आयुष म्हात्रे संभालते हुए नजर आएंगे.
विज्ञापन
वैभव ने हाल ही में राइजिंग एशिया कप 2025 में भारत A की ओर से खेला था. उन्होंने पहले मैच में यूएई के खिलाफ धमाकेदार शतकीय पारी भी खेली थी. हालांकि भारत को सेमीफाइनल में बांग्लादेश के खिलाफ सुपर ओवर में मुकाबला गंवाना पड़ा था.