IND vs NZ: मुंह दिखाने लायक भी नहीं बची रोहित की सेना, शर्मनाक हार के लिए यह पांच खिलाड़ी रहे जिम्मेदार

रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया को अपने ही घर में शर्मसार होना पड़ा है। न्यूजीलैंड ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए टेस्ट सीरीज को 3-0 से अपने नाम किया।

Team India

Team India

IND vs NZ: वानखेड़े के मैदान पर टीम इंडिया ने नाक कटवा डाली। बेंगलुरु, पुणे में हार के बाद हर किसी को उम्मीद थी कि मुंबई में रोहित की सेना कम से कम लाज बचाने में सफल हो जाएगी। हालांकि, यह भी नहीं हो सका। भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के हाथों 0-3 से टेस्ट सीरीज गंवानी पड़ी। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में यह पहला मौका है, जब किसी टीम ने भारत को घर में घुसकर इस तरह से रौंदा है। आइए आपको बताते हैं किन पांच खिलाड़ियों के शर्मनाक प्रदर्शन की वजह से हुआ टीम इंडिया का यह हश्र। 

विज्ञापन

रोहित शर्मा

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने पूरी सीरीज में बल्ले से बेहद निराश किया। हिटमैन तेजी से रन बटोरने के चलते हर मुकाबले में अपना विकेट फेंककर चलते बने। रोहित का हाल इस कदर बेहाल रहा कि वह छह पारियों में से तीन में दहाई का आंकड़ा तक पार नहीं कर सके। 

विज्ञापन

विराट कोहली

टीम इंडिया के होम ग्राउंड पर रनों का अंबार लगाने वाले विराट कोहली इस सीरीज में ऐसे फ्लॉप होंगे इसकी उम्मीद किसी को भी नहीं थी। कोहली का बल्ला पूरी सीरीज में खामोश रहा। बेंगलुरु टेस्ट की दूसरी पारी में विराट के बल्ले से 70 रन जरूर निकले, पर उसको छोड़कर वह हर बार मुश्किल समय में टीम को मझधार में छोड़कर चलते बने। 

विज्ञापन

सरफराज खान

बेंगलुरु टेस्ट की दूसरी पारी में जब सरफराज खान के बल्ले से 150 रन की धांसू पारी निकली, तो हर किसी को उम्मीद थी कि बाकी दो टेस्ट मैचों में भी यह युवा बल्लेबाज कुछ कमाल दिखाएगा। हालांकि, सरफराज उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सके। छह पारियों में से दो में तो सरफराज का खाता तक नहीं खुल सका। वानखेड़े में दूसरी इनिंग में जब टीम को उनसे काफी उम्मीदें थीं, तो वह सिर्फ एक रन बनाकर चलते बने। 

आर अश्विन

भारत की सरजमीं पर अपनी घूमती गेंदों से बल्लेबाजों को नाच नचाने के लिए मशहूर आर अश्विन की फॉर्म इस पूरी सीरीज में छूमंतर नजर आई। गेंदबाजी में ना तो वो धार दिखाई दी और ना ही वह बल्ले से कोई रंग जमा सके। भारत की सरजमीं पर शायद यह अश्विन के लिए सबसे खराब सीरीज में से एक रही। 

विज्ञापन

यशस्वी जायसवाल

भारत के उभरते हुए युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल से भी न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में दमदार प्रदर्शन की उम्मीद थी। हालांकि, कीवी गेंदबाजों के आगे यशस्वी भी आसानी से घुटने टेकते चले गए। पूर सीरीज में यशस्वी के बल्ले से सिर्फ एक अर्धशतक आया। मुश्किल परिस्थितियों में युवा बल्लेबाज भी दबाव को झेलने में नाकाम रहा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ