IND vs NZ: कोहरा बनेगा विलेन या बारिश डालेगी खलल, जानें कैसा रहेगा तीसरे वनडे में मौसम का हाल

IND vs NZ 3rd ODI weather: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा मुकाबला 18 जनवरी को इंदौर में खेला जाएगा. दोनों टीमें अब तक एक-एक मुकाबले अपने नाम कर पाई हैं. तीसरा मुकाबला जीतने वाली टीम सीरीज पर कब्जा जमा लेगी. आइए जानते हैं तीसरे मैच में मौसम का मिजाज कैसा रहेगा?

भारत और न्यूजीलैंड

भारत और न्यूजीलैंड

IND vs NZ 3rd ODI weather: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का तीसरा मुकाबला रविवार 18 जनवरी को खेला जाएगा. पहला मैच भारतीय टीम ने जीता था, जबकि दूसरा मुकाबला न्यूजीलैंड ने जीता था. सीरीज 1-1 से बराबर है. तीसरा मुकाबला अपने नाम करने वाली टीम सीरीज पर कब्जा जमा लेगी. तीसरा मुकाबला इंदौर में खेला जाना है. ऐसे में आइए डालते हैं मौसम रिपोर्ट पर एक नजर.

विज्ञापन

कैसा रहेगा मौसम?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा मुकाबले पर सभी की निगाहें जमी हुई हैं. 18 जनवरी को इंदौर का तापमान 27 डिग्री रहेगा. बारिश होने की संभावना 0 प्रतिशत है. नमी 52 फीसदी रहेगी. हवा 11 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेगी. दिनभर धूप खिली रहेगी. ऐसे में मौसम की ओर से मैच में कोई दखलअंदाजी देखने को नहीं मिलेगी.

विज्ञापन

वॉशिंगटन सुंदर हुए बाहर

सुंदर को पहले मैच में चोट लगी थी. ऐसे में वह अब पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं. इसके अलावा टी-20 सीरीज से भी वह बाहर हो गए हैं. सुंदर को पहले मैच में चोट लगी थी. सुंदर से पहले ऋषभ पंत भी वनडे सीरीज से बाहर हो गए थे. उन्हें पहले मैच से पहले ही नेट अभ्यास के दौरान चोट लगी थी.

विज्ञापन

दोनों टीमों का स्क्वाड

भारत: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, रोहित शर्मा, केएल राहुल (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, आयुष बदोनी, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा.

न्यूजीलैंड: माइकल ब्रैसवेल (कप्तान), डेवोन कॉन्वे, मिशेल हे (विकेटकीपर), निक केली, हेनरी निकोल्स, विल यंग, जोश क्लार्कसन, जैक फोक्स, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, आदित्य अशोक, क्रि.स्टियन क्लार्क, काइल जेमीसन, जेडन लेनोक्स, माइकल रे

विज्ञापन

भारत की संभावित प्लेइंग 11

रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा या अर्शदीप सिंह.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ