India vs New Zealand 1st Test Day 5: बेंगलुरु टेस्ट का आज पांचवां और आखिरी दिन है। टीम इंडिया के पास महज 106 रनों की ही बढ़त है। अब पांचवें दिन न्यूजीलैंड को मैच जीतने के लिए महज 107 रन बनाने है लेकिन कीवी टीम के लिए पांचवें दिन ये स्कोर उतना भी आसान नहीं होने वाला है। वहीं दूसरी तरफ टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर को जीत की कोई उम्मीद दिखती हुई नजर नहीं आ रही है। चौथे दिन का खेल खत्म होने के बाद पूर्व क्रिकेटर का ये बयान सामने आया है।
अजय जडेजा का बड़ा बयान
भारत के पास इस टेस्ट मैच में तीसरा कोई तेज गेंदबाज नहीं है इसलिए अजय जडेजा को जीत की उम्मीद कम लग रही है। जियो सिनेमा पर बोलते हुए पूर्व क्रिकेटर अजय जडेजा ने कहा कि, “अगर यह 107 पर होता है, तो यह बहुत बढ़िया है। हालांकि, अगर मैं इसे वास्तविक रूप से देखता हूं, तो मुझे कोई उम्मीद नहीं दिखती क्योंकि यह नम होगा और आप सुबह सीम से शुरुआत करेंगे। यहां तक कि अगर आप एक या दो को आउट भी कर देते हैं, तो सीम के लिए मदद मिलने पर आपके पास तीसरा सीमर नहीं होगा।”
ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: ‘वो ऐसे ही नंबर वन नहीं’, पाक क्रिकेटर का बयान बेंगलुरु में कर सकता है टॉनिक का काम
दूसरी पारी में भारत ने बनाए 462 रन
पहली पारी में महज 46 रन पर ऑलआउट होने के बाद दूसरी पारी में टीम इंडिया ने शानदार खेल दिखाया, लेकिन भारतीय टीम महज 106 रनों की ही बढ़त हासिल कर पाई। जो मैच जीतने के लिए काफी नजर नहीं आ रही है। दूसरी पारी में टीम इंडिया की तरफ से सरफराज खान ने कमाल का शतक लगाया।
सरफराज ने इस मैच में 150 रन की पारी खेली। इसके अलावा पंत ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 99 रन की पारी खेली। इसके अलावा विराट कोहली और रोहित शर्मा ने भी अर्धशतक लगाए। अब टीम इंडिया की उम्मीद गेंदबाजों पर टिकी है।
ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: क्या पांचवें दिन बारिश डालेगी खलल? जानें बेंगलुरु के मौसम का हाल
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
5 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
6 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
6 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
6 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
7 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
7 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
8 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
8 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
9 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines