IND vs NZ: क्या पांचवें दिन बारिश डालेगी खलल? जानें बेंगलुरु के मौसम का हाल

India vs New Zealand 1st Test : भारत और न्यूजीलैंड के बीच बेंगलुरु टेस्ट का आज पांचवां और आखिरी दिन है। पांचवें दिन बेंगलुरु में फिर से बारिश की संभावना बताई जा रही है।

IND vs NZ

IND vs NZ

India vs New Zealand 1st Test : भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया पर हार का खतरा मंडरा रहा है। दूसरी तरफ मैच पर बारिश का साया भी देखने को मिल रहा है। मैच में पहले दिन का खेल बारिश के चलते बिना टॉस किए रद्द कर दिया गया था। इसके बाद दूसरे दिन पहली पारी में भारतीय टीम महज 46 रनों पर ढेर हो गई थी।

विज्ञापन

फिर न्यूजीलैंड ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया पर पहली पारी में 356 रनों की बढ़त ले ली थी। वहीं दूसरी पारी में टीम इंडिया ने कमाल का कमबैक करते हुए न सिर्फ 356 रनों की बढ़त को खत्म किया, बल्कि चौथे दिन का खेल खत्म होने तक कीवी टीम पर 106 रनों की बढ़त भी हासिल की। चौथे दिन भी बारिश के चलते मैच को काफी देर तक रोका गया था।

विज्ञापन

विज्ञापन

क्या न्यूजीलैंड के खिलाफ बेंगलुरु टेस्ट में जीत दर्ज कर पाएगी टीम इंडिया?

विज्ञापन

कैसा रहेगा आज बेंगलुरु का मौसम

मैच की शुरुआत से पहले ही पांचों दिन बारिश का साया बताया गया था। जिसमें पहले दिन का खेल बारिश के चलते रद्द हुआ तो वहीं चौथे दिन भी बारिश देखने को मिली। अब पांचवें दिन आज फिर से बारिश की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक आज बेंगलुरु में 80 फीसदी बारिश के चांस बताए जा रहे हैं। एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार पहले सेशन से ही बारिश देखने को मिल सकती है।

विज्ञापन

विज्ञापन

टीम इंडिया के पास महज 106 रन की लीड

दूसरी पारी में टीम इंडिया की पारी 462 रन पर शिमट गई थी। जिसके बाद भारत के पास महज 106 रनों की बढ़त हुई है। अब इस मैच को जीतने के लिए जहां एक तरफ न्यूजीलैंड को 107 रन बनाने हैं तो वहीं टीम इंडिया को कीवी टीम को 107 से पहले ऑलआउट करना होगा। दोनों टीमों के पास आज का पूरा दिन है। हालांकि अब पलड़ा न्यूजीलैंड का भारी दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ