IND vs NZ: 'वो ऐसे ही नंबर वन नहीं', पाक क्रिकेटर का बयान बेंगलुरु में कर सकता है टॉनिक का काम

India vs New Zealand: भारत के खिलाफ बेंगलुरु टेस्ट जीतने के लिए न्यूजीलैंड को सिर्फ 107 रन बनाने हैं। टीम इंडिया बेशक हार की कगार पर है, लेकिन पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर के बयान ने उसकी उम्मीदों को पंख दिए हैं।

Team India

Team India

India vs New Zealand 1st Test: भारत और न्यूजीलैंड के बीच बेंगलुरु में खेले जा रहे पहले टेस्ट के नतीजे पर दुनियाभर की निगाहें हैं। भारत बेशक पहली पारी में सिर्फ 46 रनों पर सिमट गया, लेकिन इसके बाद भी उसके जीतने के चांस बरकरार हैं। मैच के आखिरी दिन टीम को 106 रनों का बचाव करना है। टीम इंडिया को लेकर अब पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर कामरान अकमल का बयान सामने आया है, जहां उन्होंने टीम की जमकर तारीफ की है।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अगर टीम इंडिया दूसरी पारी में न्यूजीलैंड के छह या सात विकेट गिरा देती है तो यह उसकी जीत ही मानी जाएगी। अपने यूट्बूब चैनल पर भारत की तारीफ करते हुए कामरान ने कहा, ‘दूसरी पारी में उन्होंने जिस अप्रोच के साथ बल्लेबाजी शुरू की, वह काबिले-तारीफ है। उन्होंने गिव अप नहीं किया है। वह ऐसे ही नंबर वन नहीं बने हैं। मेरे हिसाब से उन्होंने इस टेस्ट मैच में जान डाल दी है। उन्होंने विपक्षी टीम को 107 रनों का टारगेट दिया है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि वो मैच को जल्दी खत्म करते हैं या फाइट करते हैं। अगर वो न्यूजीलैंड के 6 या 7 विकेट गिरा देते हैं तो मेरा मानना है कि यह उनकी जीत है।’

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: IND vs NZ: टास्क मुश्किल लेकिन असंभव नहीं… जानें भारत कैसे कर सकता है 106 रनों का बचाव

अकमल ने यहां टीम इंडिया को सुझाव भी दिया है। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम को अगर न्यूजीलैंड के 6 या 7 विकेट चटकाने हैं तो स्पिनरों को दमदार प्रदर्शन करना होगा। कामरान के मुताबिक चौथी पारी में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को भी जोरदार प्रदर्शन करना होगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

क्या न्यूजीलैंड के खिलाफ बेंगलुरु टेस्ट में जीत दर्ज कर पाएगी टीम इंडिया?

विज्ञापन

पांचवें दिन भारत को करना होगा करिश्मा

न्यूजीलैंड को इस मैच में जीत दर्ज करने के लिए 107 रन बनाने होंगे। भारत ने पहली पारी में सिर्फ 46 रन बनाए थे, जिसके जवाब में कीवी टीम ने 402 रन बनाए। टीम के लिए रचिन रविंद्र ने जोरदार शतक जड़ा, जिनके बल्ले से 134 रनों की पारी खेली। उनके अलावा सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे ने 91 जबकि टिम साउदी ने 65 रनों की पारी खेली।

विज्ञापन

टीम को पहली पारी के आधार पर 356 रनों की भारी भरकम लीड हासिल हुई थी। हालांकि टीम इंडिया ने दूसरी पारी में जबरदस्त पलटवार किया और 462 रन बनाए। टीम के लिए सरफराज खान ने जोरदार शतक जड़ा, जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने 99 रनों की पारी खेली।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ