IND vs NZ: 'कोई उम्मीद नहीं दिखती...', जडेजा का बड़ा बयान, क्या टीम इंडिया की हार तय?

India vs New Zealand 1st Test Day 5: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच का पांचवां दिन है। टीम इंडिया थोड़ी मुश्किल में दिखाई दे रही है। वहीं पूर्व दिग्गज क्रिकेटर का टीम इंडिया को लेकर बड़ा बयान सामने आया है।

IND vs NZ

IND vs NZ

India vs New Zealand 1st Test Day 5: बेंगलुरु टेस्ट का आज पांचवां और आखिरी दिन है। टीम इंडिया के पास महज 106 रनों की ही बढ़त है। अब पांचवें दिन न्यूजीलैंड को मैच जीतने के लिए महज 107 रन बनाने है लेकिन कीवी टीम के लिए पांचवें दिन ये स्कोर उतना भी आसान नहीं होने वाला है। वहीं दूसरी तरफ टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर को जीत की कोई उम्मीद दिखती हुई नजर नहीं आ रही है। चौथे दिन का खेल खत्म होने के बाद पूर्व क्रिकेटर का ये बयान सामने आया है।

विज्ञापन

अजय जडेजा का बड़ा बयान

भारत के पास इस टेस्ट मैच में तीसरा कोई तेज गेंदबाज नहीं है इसलिए अजय जडेजा को जीत की उम्मीद कम लग रही है। जियो सिनेमा पर बोलते हुए पूर्व क्रिकेटर अजय जडेजा ने कहा कि, “अगर यह 107 पर होता है, तो यह बहुत बढ़िया है। हालांकि, अगर मैं इसे वास्तविक रूप से देखता हूं, तो मुझे कोई उम्मीद नहीं दिखती क्योंकि यह नम होगा और आप सुबह सीम से शुरुआत करेंगे। यहां तक ​​कि अगर आप एक या दो को आउट भी कर देते हैं, तो सीम के लिए मदद मिलने पर आपके पास तीसरा सीमर नहीं होगा।”

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

क्या न्यूजीलैंड के खिलाफ बेंगलुरु टेस्ट में जीत दर्ज कर पाएगी टीम इंडिया?

विज्ञापन

दूसरी पारी में भारत ने बनाए 462 रन

पहली पारी में महज 46 रन पर ऑलआउट होने के बाद दूसरी पारी में टीम इंडिया ने शानदार खेल दिखाया, लेकिन भारतीय टीम महज 106 रनों की ही बढ़त हासिल कर पाई। जो मैच जीतने के लिए काफी नजर नहीं आ रही है। दूसरी पारी में टीम इंडिया की तरफ से सरफराज खान ने कमाल का शतक लगाया।

विज्ञापन

सरफराज ने इस मैच में 150 रन की पारी खेली। इसके अलावा पंत ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 99 रन की पारी खेली। इसके अलावा विराट कोहली और रोहित शर्मा ने भी अर्धशतक लगाए। अब टीम इंडिया की उम्मीद गेंदबाजों पर टिकी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ