IND vs NZ: रोहित से फैंस ने पूछा आईपीएल में कौनसी टीम? कप्तान ने दिया मजेदार जवाब; देखें VIDEO

India vs New Zealand 1st Test: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन स्टेडियम में एक दर्शक ने रोहित शर्मा से आईपीएल टीम को लेकर सवाल किया। जिस पर कप्तान ने काफी मजेदार जवाब दिया।

Rohit Sharma

Rohit Sharma

India vs New Zealand 1st Test: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच बेंगलुरु में खेला जा रहा है। आज पहले टेस्ट मैच का चौथा दिन है। भारतीय टीम चौथे दिन अब न्यूजीलैंड पर बढ़त बनाने की तरफ बढ़ रही है। पहली पारी में 46 रन पर ऑलआउट होने के बाद दूसरी पारी में टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने कमाल का खेल दिखाया है।

विज्ञापन

बारिश के चलते मैच रुके जाने तक टीम इंडिया ने 3 विकेट खोकर 344 रन बनाए लिए थे। वहीं जब बारिश के चलते मैच रूका हुआ था तब चिन्नास्वामी स्टेडियम में एक दर्शक को रोहित शर्मा से आगामी आईपीएल सीजन में टीम को लेकर सवाल किया। जिसपर कप्तान रोहित शर्मा ने मजेदार जवाब दिया।

विज्ञापन

‘आईपीएल में कौनसी टीम’

दरअसल बेंगलुरु टेस्ट के चौथे दिन बारिश ने दस्तक दी। जिसके चलते मैच को काफी देर के लिए रोका गया था। इस दौरान जब रोहित दर्शकों के पास से गुजर रहे थे, तब एक दर्शक ने भारतीय कप्तान से पूछा रोहित भाई आईपीएल में कौनसी टीम, जिस रोहित बोलते हैं किधर चाहिए बोल…तब दर्शक बोलता है आरसीबी में आ जाओ, लव यू। सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

दरअसल आईपीएल के नए सीजन से पहले इस मेगा ऑक्शन देखने को मिलने वाला है। जिसमें कई खिलाड़ियों की टीमें बदलती हुई दिखाई दे सकती है। ऐसे में काफी कयास लगाए जा रहे है कि रोहित शर्मा इस बार मुंबई इंडियंस का साथ छोड़कर ऑक्शन में शामिल हो सकते हैं। हालांकि इसको लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं है लेकिन बेंगलुरु टेस्ट के दौरान फैंस ने रोहित के सामने अपनी इच्छा जाहिर कर दी है कि वे आरसीबी की टीम में आ जाए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ