Yashasvi Jaiswal Ranking: भारत के विस्फोटक बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज में छा गए हैं। इस एक सीरीज ने जायसवाल को क्रिकेट की दुनिया का बेताज बादशाह बना दिया है। 22 वर्षीय जायसवाल ने अपने प्रदर्शन से करोड़ों लोगों को दीवाना बना लिया है। इस प्रदर्शन का जायसवाल को तोहफा भी मिला है। आईसीसी ने कल यानी बुधवार को टेस्ट क्रिकेट की ताजा रैंकिंग जारी की है। इसमें यशस्वी जायसवाल ने लंबी छलांग लगाई है। जायसवाल टेस्ट रैंकिंग में 30वें स्थान से सीधे 15वें स्थान पर पहुंच चुके हैं। चलिए आपको बताते हैं बल्लेबाज ने ये सफर कैसे तय किया है।
https://twitter.com/Shadhashmi1998/status/1760222653212930292
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: जसप्रीत बुमराह खेलना चाहते थे रांची टेस्ट, फिर क्यों दिया मैनेजमेंट ने आराम?
73वें से 15वें रैंकिंग तक का सफर
बता दें कि जब यशस्वी जायसवाल ने टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू मैच खेला था, उस दौरान बल्लेबाज टेस्ट रैंकिंग में 73वें स्थान पर थे। जायसवाल अभी तक 7 टेस्ट मैच खेल चुके हैं। इसके साथ ही खिलाड़ी 73वें से सीधा 15वें स्थान पर पहुंच चुके हैं। करियर का दूसरा टेस्ट मैच खेलने के बाद खिलाड़ी 73वें से सीधा 63वें स्थान पर पहुंच गए थे, लेकिन तीसरा टेस्ट मैच खेलने के साथ ही खिलाड़ी के रैंकिंग में फिर से गिरावट आ गई और फिर से 69वें स्थान पर चले गए। साउथ अफ्रीका का दौरा खिलाड़ी के लिए कुछ खास नहीं रहा था। उन्होंने अपने करियर का तीसरा और चौथा टेस्ट मैच अफ्रीकी दौरे पर ही खेला था। चौथा मैच खेलने के बाद जायसवाल की रैंकिंग में और अधिक गिरावट आई और वह 71वें स्थान पर पहुंच गए।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: चौथे टेस्ट में भारत की सीरीज जीतने पर नजर, जानें कैसा है रांची में टीम इंडिया का रिकॉर्ड
साउथ अफ्रीका के खिलाफ खराब रहा था प्रदर्शन
साउथ अफ्रीका के खिलाफ खराब प्रदर्शन के बाद ऐसा लगा कि अब यशस्वी जायसवाल को मौका नहीं मिलेगा, लेकिन भारत के कप्तान और कोच ने जायसवाल पर फिर से भरोसा जताया और खिलाड़ी को इंग्लैंड के खिलाफ भी सीरीज के लिए टीम में शामिल कर लिया। फिर क्या था, इंग्लैंड के खिलाफ खिलाड़ी इस कदर उबरे कि पूरी दुनिया में छा गए और कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। जायसवाल ने जब इंग्लैंड के खिलाफ पहला और अपने करियर का 5वां टेस्ट मैच खेला, तो उन्होंने रैंकिंग में फिर उछाल प्राप्त की और 55वें स्थान पर पहुंच गए थे। इसके बाद जायसवाल ने करियर के छठे मुकाबले और इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे मुकाबले में दोहरा शतक जड़ दिया, इसके बाद बल्लेबाज 30वें स्थान पर पहुंच गए। इसके अगले ही मैच में बल्लेबाज ने एक और दोहरा शतक ठोक दिया और इसके साथ ही वह अब 15वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024 Schedule: चेन्नई में 22 मार्च को होगी ओपनिंग सेरेमनी! कब खेला जाएगा फाइनल मुकाबला?
टेस्ट रैंकिंग में लगाई अविश्वसनीय छलांग
यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ विशाखापट्टनम टेस्ट में अपने करियर का पहला दोहरा शतक लगाया था। इससे बल्लेबाज ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं थीं। हर तरफ जायसवाल की चर्चा होने लगी थी। यहां तक कि खिलाड़ी की तुलना भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर और भारत के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली से भी की जाने लगी। इसके बाद जायसवाल ने सीरीज के अगले ही मैच में फिर से दोहरा शतक ठोक दिया। यह मैच इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला था, जो कि राजकोट में खेला गया था। लगातार 2 दोहरे शतक जड़ने के बाद खिलाड़ी ने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं।
संबंधित खबरें
मनीषा भानवाला ने वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
7 hrs agoन्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
7 hrs agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
8 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
8 hrs agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
9 hrs agoएशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया
9 hrs agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
9 hrs agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
10 hrs agoT20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
11 hrs agoIND vs NZ: हार के बावजूद अक्षर पटेल ने रच दिया इतिहास
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines