India vs England Live: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच खेला जा रहा है। यह सीरीज अभी तक बराबरी पर चल रही है। सीरीज के आगाज होने के साथ ही हैदराबाद टेस्ट में इंग्लैंड ने भारत को मात देकर करार झटका दिया था। इसके बाद भारतीय टीम ने भी वापसी की और विशाखापट्टनम टेस्ट में अपना परचम लहराया था। अब सीरीज का तीसरा मुकाबला राजकोट में खेला जा रहा है। इस मैच को जो टीम अपने नाम कर लेगी, वह सीरीज पर 2-1 से बढ़त बना लेगी। ऐसे में इस मैच को अपने नाम करने के लिए दोनों ही टीमों ने पूरा जोर लगा दिया है। भारत ने पहली पारी में 455 रन बनाए थे । जिसमें रवींद्र जडेजा और भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने शतकीय पारियां खेली थीं।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG 3rd Test Day 1 Stumps : राजकोट टेस्ट का पहला दिन खत्म, भारत का स्कोर 326/5
मैच का ताजा अपडेट
राजकोट टेस्ट में रवींद्र जडेजा ने अपनी सेंचुरी पहले दिन पूरी की थी लेकिन दूसरे दिन वह 112 रन बनाकर आउट हुए। दूसरे दिन की शुरुआत में भारत को दो झटके कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा के रूप में लगे। इसके बाद डेब्यूटेंट ध्रुव जुरेल और रविचंद्रन अश्विन क्रीज पर टिक गए। दोनों ने भारत का स्कोर अब 400 के पार पहुंचा दिया था। फिर भारत को रेहान अहमद ने 408 के स्कोर पर झटका दिया और रविचंद्रिन अश्विन 37 रन बनाकर आउट हो गए। ध्रुव जुरेल भी इसके बाद 46 रन बनाकर आउट हुए। अंत में बुमराह ने 26 रन की बेहतरीन पारी खेली और अंत में भारतीय टीम 445 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। मार्क वुड ने 4 विकेट झटके। इसके बाद इंग्लैंड के लिए बेन डकेट ने शानदार सेंचुरी पूरी की। फिर ओली पोप को आउट कर सिराज ने टीम को दूसरा झटका दिया। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने 207/2 बना लिए हैं और वह अभी भी भारत से 238 रन से पीछे है।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG Playing 11: राजकोट में डेब्यू कर सकते हैं 3 भारतीय, सरफराज खान के साथ दो और की खुलेगी किस्मत
चर्चा में हैं सरफराज खान
बता दें कि इन दिनों सरफराज खान काफी चर्चा में चल रहे हैं। पहले तो जब उन्हें टीम में जगह नहीं मिल पा रही थी, इस कारण से वह चर्चा में थे। इसके बाद जब उन्होंने टेस्ट में डेब्यू किया, इससे भी फैंस काफी खुश हुए हैं। फैंस सोशल मीडिया पर सरफराज को भर-भरकर बधाई दे रहे हैं। राजकोट टेस्ट के पहले दिन सरफराज रन आउट हो गए, नहीं तो हो सकता था कि वह अपने डेब्यू पारी में ही शतक जड़ पाते। सरफराज ने मैच के पहले दिन 66 गेंदों में 62 रनों की पारी खेली है। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट को भी वनडे की तरह खेला है। इस पारी के दौरान सरफराज ने 9 चौके और एक छक्का लगाया था। अब दूसरी पारी में सरफराज खान के पास डेब्यू मैच में ही शतक जड़ने का एक और मौका बचा है। ऐसे में देखने वाली बात होगी कि क्या मैच की दूसरी पारी में बल्लेबाज बड़ी पारी खेल पाते हैं या फिर नहीं।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG : राजकोट में ‘100वां’ टेस्ट खेलेंगे बेन स्टोक्स, भारत को हराने के लिए तैयार किया खास प्लान
ये भी पढ़ें:- T20 World Cup 2024: रोहित शर्मा की कप्तानी कंफर्म, क्या होगा विराट कोहली का रोल? जय शाह ने दिया बयान
संबंधित खबरें
IPL 2027 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर सकते हैं रोहित शर्मा
28 mins agoमनीषा भानवाला ने वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
7 hrs agoन्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
7 hrs agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
8 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
8 hrs agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
9 hrs agoएशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया
9 hrs agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
10 hrs agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
10 hrs agoT20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines