IND vs ENG: कुलदीप यादव को मौका नहीं मिलने से हैरान पूर्व कप्तान, इन 3 मैचों में खिलाने की कही बात

कुलदीप यादव को इंग्लैंड दौरे पर एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला है। जिसको लेकर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने हैरानी जताई है। गांगुली का कहना है कि कुलदीप को 3 मैचों में खेलना का मौका मिलना चाहिए था।

Kuldeep Yadav

Kuldeep Yadav

India VS England 5th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां टेस्ट मैच ओवल में खेला जा रहा है। इस मैच में भी कुलदीप यादव को खेलने का मौका नहीं मिला है। इस सीरीज के लिए कुलीदप यादव को टीम में तो चुना गया था, लेकिन उनको एक भी मैच की प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया। वहीं पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के हिसाब से कुलदीप यादव को 3 मैचों में तो खेलने का मौका मिलना चाहिए था, इसको लेकर पूर्व कप्तान भी काफी हैरान हैं कि कुलदीप को मौका क्यों नहीं मिला?

विज्ञापन

इन 3 मैचों में कुलदीप को मिलना चाहिए था मौका

विज्ञापन

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कहा “काश कुलदीप यादव बर्मिंघम, लॉर्ड्स और मैनचेस्टर में खेलते। बेहतरीन स्पिन गेंदबाजी के बिना टेस्ट मैच के चौथे और पांचवें दिन टीमों को ऑलआउट करना मुश्किल हो जाता है। आपने देखा होगा मैनचेस्टर में इंग्लैंड के साथ क्या हुआ? उनके पास अच्छा स्पिनर नहीं था, जिसके चलते वे 20 विकेट नहीं ले पाए। पहले टीमों के पास शानदार स्पिन गेंदबाज होते थे। चाहे वो शेन वॉर्न, मुरलीधरन, ग्रीम स्वान, हरभजन सिंह या फिर आर अश्विन हो।”

4 बदलाव के साथ उतरी टीम इंडिया

विज्ञापन

पांचवें टेस्ट में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में 4 बदलाव देखने को मिले हैं। इस मैच में जसप्रीत बुमराह, ऋषभ पंत, शार्दुल ठाकुर और अंशुल कंबोज को बाहर रखा गया है। जबकि करुण नायर, आकाश दीप, ध्रुव जुरेल और प्रसिद्ध कृष्णा के टीम में शामिल किया गया है।

टीम इंडिया ने पहले दिन बनाए 204 रन

विज्ञापन

पहली पारी में टीम इंडिया की बल्लेबाजी में कुछ खास शुरुआत नहीं रही और टॉप ऑर्डर पहले ही दिन फ्लॉप साबित हुआ। पहले दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने 6 विकेट खोकर 204 रन बनाए। पहले दिन अच्छी बल्लेबाजी करते हुए करुम नायर अर्धशतक लगाकर नाबाद रहे और उनके साथ वाशिंगटन सुंदर भी 19 रन बनाकर नाबाद रहे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ