Devdutt Padikkal Fifty in Debut Test: भारत के स्टार बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल को धर्मशाला टेस्ट में डेब्यू करने का मौका मिला है। इस मौके को खिलाड़ी ने दोनों हाथों से लपका है। पडिक्कल ने अपने डेब्यू मैच की पहली ही पारी में अर्धशतक जड़ दिया है। उन्होंने इंग्लिश गेंदबाजों की खूब पिटाई की और महज 83 गेंदों में पचासा ठोक दिया है। उन्होंने शानदार छक्का लगाकर पचासा ठोका है। इस दौरान उन्होंने 8 शानदार चौके और एक छक्के भी लगाए हैं। पडिक्कल और सरफराज खान की अर्धशतकीय पारी के कारण भारतीय टीम एक बार फिर से पटरी पर लौट आई है। रोहित और गिल के बैक टू बैक आउट होने के बाद टीम इंडिया मुश्किल में आ गई थी।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: सरफराज खान ने वुड की गेंद पर खेला अनोखा शॉट, झल्लाहट में भिड़ गया अंग्रेज गेंदबाज
रजत पाटीदार बाहर पडिक्कल अंदर
बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले से केएल राहुल के बाहर होने के बाद रजत पाटीदार को टीम में शामिल किया गया था। रजत को लगातार 3 मुकाबले में खेलने का मौका दिया गया, लेकिन 3 मैचों की 5 पारियों में खिलाड़ी के बल्ले से एक भी अर्धशतकीय पारी नहीं निकली थी। इसके कारण से इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के आखिरी मुकाबले में पाटीदार को बाहर कर दिया और प्लेइंग इलेवन में देवदत्त पडिक्कल को शामिल किया गया। पडिक्कल ने मौका मिलते ही अर्धशतक जड़कर करोड़ों फैंस और कप्तान को दिखा दिया है कि वह इस स्थान के असली हकदार हैं।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: बेन स्टोक्स ने तोड़ा कोच का प्रॉमिस, पहली गेंद पर ही मिल गया रोहित शर्मा का विकेट
रणजी में पडिक्कल का रिकॉर्ड
देवदत्त पडिक्कल का रणजी ट्रॉफी में काफी शानदार रिकॉर्ड रहा है। इसी कारण से खिलाड़ी का टीम में चयन किया गया था। उन्होंने रणजी में अपने बल्ले से खूब रन बनाए थे। पडिक्कल ने रणजी ट्रॉफी में खेलते हुए साल 2023-24 में खेले गए आखिरी 4 मुकाबले में खूब रन बनाए हैं। उनके बल्ले से आखिरी 4 मैचों में 3 शतक के साथ 556 रन निकल चुके हैं। खास बात है कि उन्होंने 76.9 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। इस शानदार प्रदर्शन के बाद जब खिलाड़ी को टीम इंडिया के लिए खेलने का मौका मिला, तो खिलाड़ी ने यहां भी शानदार फॉर्म का नमूना पेश करते हुए अर्धशतक जड़ दिया है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024 से पहले गुजरात टाइटंस को बड़ा झटका, अब एक और स्टार हो सकता है बाहर!
लगातार चौथी जीत के करीब भारत
भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है। भारत इस सीरीज को पहले ही अपने नाम कर चुका है। सीरीज का पहला मुकाबला इंग्लैंड के नाम रहा था, इसके बाद टीम इंडिया ने जबरदस्त वापसी की और लगातार 3 मुकाबले अपने नाम कर लिए हैं। अब भारतीय टीम एक और जीत के करीब है। धर्मशाला टेस्ट में भी भारत की जीत पक्की लग रही है।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: रोहित शर्मा ने एक शतक से बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड, क्रिस गेल से बाबर आजम तक सभी को पछाड़ा
संबंधित खबरें
वनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
23 mins agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
37 mins agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
1 hr agoएशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया
1 hr agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
2 hrs agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoT20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
3 hrs agoIND vs NZ: हार के बावजूद अक्षर पटेल ने रच दिया इतिहास
3 hrs agoश्रेयस अय्यर के माथे लगा एक और 'कलंक', T20I में मिली दूसरी सबसे बड़ी हार
3 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन में नजर आ सकते हैं ये 5 सुपरस्टार खिलाड़ी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines