IND vs ENG Rohit Sharma Five Big Records 12th Test Century Dharamshala Surpassed Chris Gayle Babar Azam

IND vs ENG: रोहित शर्मा ने एक शतक से बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड, क्रिस गेल से बाबर आजम तक सभी को पछाड़ा

India vs England Rohit Sharma 5 Big Records: रोहित शर्मा ने धर्मशाला टेस्ट में अपना 12वां टेस्ट शतक और 48वां इंटरनेशनल शतक लगाया है। इस पारी में रोहित शर्मा ने कई बड़े-बड़े खिलाड़ियों को पीछे छोड़ा है। खास बात यह है कि एक शतकीय पारी से रोहित ने पांच बड़े रिकॉर्ड बना दिए हैं।

India vs England Rohit Sharma 5 Big Records: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे धर्मशाला टेस्ट के दूसरे दिन अपना 12वां टेस्ट शतक जड़ा है। इस सीरीज में हिटमैन ने अपना दूसरा शतक पूरा किया। वहीं इंटरनेशनल क्रिकेट में यह रोहित का 48वां शतक है। इस एक शतकीय पारी से रोहित ने ऐसी ही पांच बड़े रिकॉर्ड बनाए और कई दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है। उन्होंने बतौर ओपनर सबसे ज्यादा शतकों के मामले में क्रिस गेल को पछा़ड़ा, तो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा शतकों के मामले में बाबर आजम रोहित से पीछे हो गए। इसके अलावा WTC की बात करें तो विराट कोहली जिन्हें रनमशीन कहा जाता है वह रोहित से काफी दूर हैं और लिस्ट में 20वें स्थान पर हैं।

विज्ञापन

रोहित शर्मा ने बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड

विज्ञापन

1- WTC इतिहास में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले चौथे बल्लेबाज

  • जो रूट- 13
  • मार्नस लाबुशेन- 11
  • केन विलियम्सन- 10
  • रोहित शर्मा- 9
  • स्टीव स्मिथ- 9

2- सबसे ज्यादा इंटरनेशनल शतक लगाने वाले तीसरे ओपनर

विज्ञापन
  • 49 – डेविड वॉर्नर
  • 45 – सचिन तेंदुलकर
  • 43 – रोहित शर्मा
  • 42 – क्रिस गेल
  • 41 – सनथ जयसूर्या
  • 40 – मैथ्यू हेडन

3- सबसे ज्यादा इंटरनेशनल शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय

विज्ञापन
  • 100 – सचिन तेंदुलकर
  • 80 – विराट कोहली
  • 48 – रोहित शर्मा
  • 48 – राहुल द्रविड़
  • 38 – वीरेंद्र सहवाग, सौरव गांगुली

4- इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले ओपनर

  • 4 – सुनील गावस्कर
  • 4 – रोहित शर्मा
  • 3 – विजय मर्चेंट
  • 3 – मुरली विजय
  • 3 – केएल राहुल

5- साल 2021 के बाद भारत के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट शतक

विज्ञापन
  • 6 – रोहित शर्मा
  • 4 – शुभमन गिल
  • 3 – रवींद्र जडेजा
  • 3 – यशस्वी जायसवाल
  • 3 – ऋषभ पंत
  • 3 – केएल राहुल

भारत का पांचवें टेस्ट पर दबदबा

इस मैच की बात करें तो इंग्लैंड ने पहले खेलते हुए सिर्फ 218 रन ही बनाए थे। जवाब में भारतीय टीम ने लंच तक ही 1 विकेट पर 264 रन बना लिए थे और 46 रन की लीड ले ली थी। रोहित के अलावा शुभमन गिल ने भी शतकीय पारी खेली। सीरीज में भारतीय टीम 3-1 की अजेय बढ़त बना चुकी है। अब धर्मशाला टेस्ट में अगर भारत जीता तो WTC पॉइंट्स टेबल में उसकी स्थिति और मजबूत हो जाएगी। अभी टीम इंडिया पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है। वहीं इंग्लैंड की टीम जो तीन मैच इस दौरे पर हार चुकी है, वो अपनी साख बचाना चाहेगी। इसके अलावा बेन स्टोक्स की नजरें भी WTC टेबल पर होंगी जहां इंग्लैंड की टीम अच्छी पोजीशन में नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ