---विज्ञापन---

खेल angle-right

IND vs ENG: बेन स्टोक्स ने तोड़ा कोच का प्रॉमिस, पहली गेंद पर ही मिल गया रोहित शर्मा का विकेट

India vs England Ben Stokes Bowled Rohit Sharma: इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने सेट बल्लेबाज और भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को क्लीन बोल्ड कर दिया। खास बात यह है कि स्टोक्स ने 8 महीने के बाद गेंदबाजी की और अपने स्पेल की पहली गेंद पर हिटमैन को क्लीन बोल्ड कर दिया। रोहित ने 103 रन की पारी खेली।

---विज्ञापन---

India vs England Ben Stokes Bowled Rohit Sharma: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ धर्मशाला टेस्ट में अपना 48वां इंटरनेशनल शतक ठोका। इस शतकीय पारी में रोहित ने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए। उन्होंने 103 रन की पारी 162 गेंद पर खेली। इस पारी में रोहित ने 13 चौके और 3 छक्के लगाए। दूसरे दिन लंच के बाद जब रोहित ने पहली गेंद खेली तो वह क्लीन बोल्ड हो गए। उन्हें आउट किया बेन स्टोक्स ने जिन्होंने 8 महीने के बाद गेंद को थामा। अपनी पहली गेंद पर ही स्टोक्स ने आते ही कप्तान को आउट कर दिया। खास बात यह है कि इस सीरीज में या पिछले 8 महीने में स्टोक्स द्वारा फेंकी गई यह पहली बॉल थी।

नहीं मानी कोच की बात

लंबे समय से घुटने में समस्या के कारण बेन स्टोक्स ज्यादा गेंदबाजी नहीं करते थे। उन्होंने आखिरी बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जून 2023 में गेंदबाजी की थी। अब वह करीब 8 महीने के बाद गेंदबाजी करने आए। आपको बता दें कि स्टोक्स के कोच ने उनको आदेश दिया था कि वह गेंदबाजी नहीं करेंगे। स्टोक्स ने भी उनसे प्रॉमिस किया था। मगर इस मैच में मजबूरन वह गेंदबाजी करने आए और जून 2023 के बाद गेंद थामी। इस तरह स्टोक्स ने अपने कोच का प्रॉमिस तोड़ा लेकिन पहली गेंद पर ही विकेट हासिल कर लिया।

---विज्ञापन---

बेन स्टोक्स की अच्छी शुरुआत

पहले स्पेल में स्टोक्स ने शानदार गेंदबाजी की और 5 ओवर फेंके। पांच ओवर में स्टोक्स ने 1 मेडन फेंका और 1 विकेट लेकर 17 रन दिए। रोहित शर्मा इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स का 198वां टेस्ट शिकार बने। अगर दो विकेट और स्टोक्स ने लिए तो वह 200 विकेट हासिल कर लेंगे। इस पारी में स्टोक्स ने गेंदबाजी पर आते ही लंच के बाद रोहित और गिल की 171 रन की पार्टनरशिप को तोड़ा। फिर अगले ही ओवर में जेम्स एंडरसन ने शुभमन गिल को आउट कर दिया। इस तरह भारत को बैक टू बैक दो झटके लगे।

---विज्ञापन---

आईपीएल 2023 के बीच हुए चोटिल

बेन स्टोक्स को मोटी रकम देकर चेन्नई सुपर किंग्स ने पिछले आईपीएल के लिए अपने साथ जोड़ा था। उस सीजन शुरुआती कुछ मैच ही स्टोक्स खेल पाए थे। उसके बाद पूरे सीजन वह चोटिल होकर बेंच पर बैठे रहे। इसके बाद वह पूरे सीजन से बाहर हो गए। हालांकि, चेन्नई सुपर किंग्स चैंपियन बनी लेकिन स्टोक्स पर टीम को पैसा लगाना भारी पड़ गया। इसके बाद आईपीएल 2024 ऑक्शन से पहले ही स्टोक्स ने अपना नाम वापस ले लिया था।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- IND vs ENG: रोहित शर्मा ने एक शतक से बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड, क्रिस गेल से बाबर आजम तक सभी को पछाड़ा

यह भी पढ़ें- IPL 2024 से पहले गुजरात टाइटंस को बड़ा झटका, अब एक और स्टार हो सकता है बाहर!

---विज्ञापन---

First published on: Mar 08, 2024 01:12 PM

End of Article

About the Author

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola