IND vs ENG: शुभमन गिल के इस प्लान पर भड़के रिकी पोंटिंग! खराब गेंदबाजी पर कही बड़ी बात

मैनचेस्टर टेस्ट के दूसरे दिन टीम इंडिया की तरफ से खराब गेंदबाजी देखने को मिली, वहीं ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज रिकी पोंटिंग भी इस दौरान कप्तान शुभमन गिल के प्लान से नाखुश नजर आए।

IND vs ENG

IND vs ENG

India vs England 4th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच मैनचेस्टर के ओल्ड टैफर्ड स्टेडियम में खेला जा रहा है। दूसरे दिन टीम इंडिया 358 रनों पर सिमट गई। जिसके बाद इंग्लैंड ने दूसरे दिन अपनी पहली पारी में कमाल की बल्लेबाजी का नजारा पेश किया। दोनों सलामी बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों के खिलाड़ी तेजी से रन बनाए। जैक क्रॉली और बेन डकेट के बीच पहले विकेट के लिए 166 रनों की साझेदारी हुई। जसप्रीत बुमराह भी दूसरे दिन विकेट के लि तरसते हुए दिखाई दिए। वहीं ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज रिकी पोंटिंग ने शुभमन गिल के प्लान पर भी सवाल उठाए और गेंदबाजी को खराब बताया।

विज्ञापन

गिल के प्लान पर पोंटिंग का सवाल

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने स्काई स्पोर्ट्स पर बात करते हुए बताया “मैं काफी हैरान हूं कि वे नई गेंद से मोहम्मद सिराज की जगह अंशुल कंबोज के साथ गए। जबकि उनको पता है कि इस सीरीज में सिराज का क्या प्रभाव रहा है। जब आपको पता हो कि इंग्लैंड किस तरह से शुरुआत करने वाला है। मेरा मानना है कि उनको अपने सबसे अनुभवी और अच्छे गेंदबाज का सहारा लेना चाहिए थे। गेंदबाजों ने खराब गेंदें डाली, खासकर बेन डकेट के खिलाफ जो लेग साइड पर गेंदबाजी हुई उस पर काफी चौके लगे। आपको पता होना चाहिए वहां गेंद नहीं डाल सकते।”

विज्ञापन

बेन डकेट-जैक क्रॉली शतक से चूके

बेन डकेट और जैक क्रॉली की सलामी जोड़ी ने इंग्लैंड को काफी मजबूत शुरुआत दिलाई है। हालांकि दोनों बल्लेबाज शतक से चूक गए थे। बेन डकेट ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 100 गेंदों पर 94 रन बनाए, जिसमें 13 चौके शामिल थे। इसके अलावा क्रॉली ने 84 रनों की पारी खेली, इस दौरान उन्होंने 13 चौके और 1 छक्का लगाया। बेन डकेट को अंशुल कंबोज ने अपना शिकार बनाया, तो क्रॉली को रवींद्र जडेजा ने पवेलियन का रास्ता दिखाया था।

विज्ञापन

इंग्लैंड ने बनाए 225 रन

दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने 2 विकेट खोकर 225 रन बनाए थे। फिलहाल ओली पोप 20 और जो रूट 11 रन बनाकर नाबाद हैं। वहीं टीम इंडिया की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अंशुल कंबोज और रवींद्र जडेजा ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ