India vs England 4th Test: टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मैच मैनचेस्टर के ओल्ड टैफर्ड स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच में टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी कर रही है। पहले दिन 83 ओवर का खेल हुआ, हालांकि बारिश पहले दिन देखने को नहीं मिली थी। हालांकि बादल जरूर पहले दिन करवट ले रहे थे। अब दूसरे दिन क्या बारिश मैच में खलल डालने वाली है, इसकी जानकारी हम आपको देने वाले हैं।
दूसरे दिन कैसा रहेगा मैनचेस्टर का मौसम?
मैनचेस्टर टेस्ट पर बारिश का साया मंडरा रहा है, हालांकि पहले दिन बारिश देखने को नहीं मिली। अब दूसरे दिन बारिश होने के काफी चांस बताए जा रहे हैं। एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार मैनचेस्टर में सुबह के समय बारिश हो सकती है, जिसके चलते मैच शुरू होने में देरी हो सकती है। इसके अलावा आज मैच के दौरान बारिश होने की 85 फीसदी संभावना है। जिसके चलते बीच-बीच में मैच को रोका भी जा सकता है। वहीं आज मैनचेस्टर का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
पहले दिन ऐसा रहा था खेल
मैनचेस्टर टेस्ट में टॉस जीतकर इंग्लैंड ने गेंदबाजी करने का फैसला किया, जिसके बाद पहले दिन बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 4 विकेट खोकर 264 रन बनाए थे। पहले दिन टीम इंडिया की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए साईं सुदर्शन ने 61 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा यशस्वी जायसवाल ने 58 रन बनाए थे। वहीं केएल राहुल ने 46 और कप्तान शुभमन गिल ने 12 रन बनाए थे। वहीं पहले दिन ऋषभ पंत चोटिल हो कर मैदान से बाहर चले गए थे।
पंत की चोट ने अब टीम इंडिया की टेंशन को बढ़ा दिया है। क्रिस वोक्स की एक गेंद पर पंत को दाहिने पैर में चोट लग गई थी, चोट लगने के बाद पंत सही से चल भी नहीं पा रहे थे। जिसके चलते पंत को 37 रन पर रिटायर हर्ट होना पड़ा था। अभी तक पता नहीं चल पाया है कि पंत दोबार से बल्लेबाजी कर पाएंगे या नहीं।