IND vs ENG 4th Test Highlights: पहले दिन का खेल हुआ खत्म, भारत का स्कोर 264/4

IND vs ENG 4th Test Live: भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच आज से मैनचेस्टर में शुरू हो रहा है। टीम इंडिया सीरीज में 1-2 से पीछे चल रही है।

Cricket News - 2025-07-23T230226.303

IND vs ENG 4th Test Highlights: : भारत और इंग्लैंड की 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा टेस्ट मैच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जा रहा है। टेस्ट का आज पहला दिन है। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग 11 में तीन बड़े बदलाव किए थे। करुण नायर, नीतीश रेड्डी और आकाशदीप की जगह पर साई सुदर्शन, अंशुल कंबोज और शार्दुल ठाकुर को मौका दिया गया था।  टीम इंडिया फिलहाल सीरीज में 1-2 से पीछे चल रही है। पहले दिन का खेल खत्म हो चुका है।

विज्ञापन

नीचे पढ़ें पल-पल की अपडेट्स….

LIVE UPDATES

पहले दिन का खेल समाप्त

पहले दिन का खेल खत्म हो गया है। 83 ओवर के बाद भारत का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 264 रन है। क्रीज पर रवींद्र जडेजा और शार्दुल ठीकुर जमे हुए हैं। जडेजा 37 गेंदों में 19 और ठाकुर 36 गेंदों में 19 रन बनाकर नाबाद हैं। दूसरे दिन दोनों खिलाड़ियों से भारतीय टीम को उम्मीदें हैं।

भारत को लगा चौथा झटका

साई सुदर्शन शानदार बल्लेबाजी कर पवेलियन लौट गए हैं। उन्होंने 151 गेंदों में 61 रनों की पारी खेली। क्रीज पर शार्दुल ठाकुर बल्लेबाजी करन के लिए आए हैं। भारत का स्कोर 74.4 ओवर के बाद 236/4 है।

पंत बुरी तरह से चोटिल

ऋषभ पंत मैदान पर बुरी तरह से चोटिल हो गए हैं। पंत को मैदान से बाहर ले जाना पड़ा है। पंत दर्द से तड़पते हुए दिखाई दिए और वह अब मैदान पर बल्लेबाजी करने उतरेंगे या नहीं कहना बड़ा मुश्किल है। क्रिस वोक्स की एक गेंद उनके पैर पर आकर लगी।

लय में सुदर्शन-पंत की जोड़ी

साई सुदर्शन अपने अर्धशतक से महज 2 रन दूर हैं। वहीं, ऋषभ पंत भी क्रीज पर अपनी आंखें जमा चुके हैं। चौथे विकेट के लिए दोनों के बीच 72 रनों की पार्टनरशिप हो चुकी है।

सुदर्शन-पंत की अर्धशतकीय साझेदारी पूरी

साई सुदर्शन और ऋषभ पंत के बीच अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हो चुकी है। सुदर्शन 44 रन बनाकर खेल रहे हैं, तो पंत 26 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

तीसरे सेशन का खेल शुरू

तीसरे सेशन का खेल शुरू हो चुका है। ऋषभ पंत और साई सुदर्शन की जोड़ी मैदान पर उतर चुकी है। भारत के लिहाज से पंत का यहां से बड़ी पारी खेलना बेहद जरूरी है।

इंग्लैंड के नाम रहा दूसरे सेशन

टी-ब्रेक तक टीम इंडिया ने पहली पारी में 3 विकेट गंवाकर स्कोर बोर्ड पर 149 रन लगा दिए हैं। ऋषभ पंत 3 और साई सुदर्शन 26 रन बनाकर खेल रहे हैं। दूसरा सेशन इंग्लैंड के नाम रहा है और भारतीय टीम ने 3 विकेट गंवाए।

गिल चले पवेलियन

बेन स्टोक्स ने इंग्लैंड को बड़ी सफलता दिला दी है। टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल सिर्फ 12 रन बनाकर चलते बने हैं। भारतीय टीम को अब एक साझेदारी की सख्त जरूरत है।

यशस्वी चले पवेलियन

यशस्वी जायसवाल की 58 रन की पारी का अंत लियाम डॉसन ने कर दिया है। यशस्वी स्लिप में कैच देकर चलते बने हैं। टीम इंडिया ने अपना दूसरा विकेट 120 के स्कोर पर गंवा दिया है।

यशस्वी का अर्धशतक पूरा

यशस्वी जायसवाल के बल्ले से एक और शानदार पारी निकली है। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। टीम इंडिया ने भी 100 रनों के आंकड़े को छू लिया है।

राहुल चले पवेलियन

केएल राहुल अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा सके। राहुल 46 रन बनाकर चलते बने हैं। टीम इंडिया ने अपना पहला विकेट 94 के स्कोर पर गंवा दिया है।

दूसरे सेशन का खेल शुरू

दूसरे सेशन का खेल शुरू हो चुका है। यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल अर्धशतक के करीब हैं। यशस्वी ने पहले सेशन के आखिर में कमाल की बल्लेबाजी की।

टीम इंडिया के नाम रहा पहला सेशन

चौथे टेस्ट मैच का पहला सेशन पूरी तरह से टीम इंडिया के नाम रहा है। भारतीय टीम ने बिना कोई विकेट गंवाए स्कोर बोर्ड पर 78 रन लगा दिए हैं। यशस्वी जायसवाल 36 और केएल राहुल 40 रन बनाकर खेल रहे हैं।

लय में दिख रहे यशस्वी

राहुल के साथ-साथ अब यशस्वी जायसवाल भी रंग में नजर आ रहे हैं। यशस्वी 36 के स्कोर पर पहुंच गए हैं और अब उनके बल्ले से दमदार शॉट्स निकल रहे हैं। स्कोर बोर्ड पर टीम इंडिया के 77 रन लग चुके हैं।

राहुल-यशस्वी की अर्धशतकीय साझेदारी पूरी

केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल के बीच अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हो चुकी है। राहुल अच्छी लय में दिख रहे हैं और 33 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं, यशस्वी आज शांत नजर आ रहे हैं और अभी तक उन्होंने 18 रन बनाए हैं।

यशस्वी का टूटा बल्ला

क्रिस वोक्स की रफ्तार के आगे यशस्वी जायसवाल के बल्ले ने घुटने टेक दिए हैं। बल्ला टूट गया है और यशस्वी को नए बैट की जरूरत पड़ गई है।

संभलकर खेल रहे राहुल-यशस्वी

यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल की सलामी जोड़ी संभलकर खेल रही है। 5 ओवर में टीम इंडिया के स्कोर बोर्ड पर 15 रन लग चुके हैं। यशस्वी 8 और राहुल 5 रन बनाकर खेल रहे हैं।

टीम इंडिया की पारी शुरू

टीम इंडिया की पारी का आगाज हो चुका है। यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल की सलामी जोड़ी मैदान पर उतर चुकी है।

टीम इंडिया ने किए 3 बड़े बदलाव

टीम इंडिया ने अपनी प्लेइंग 11 में तीन बड़े बदलाव किए हैं। करुण नायर, नीतीश कुमार रेड्डी और आकाशदीप इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। इनकी जगह पर साई सुदर्शन, अंशुल कंबोज और शार्दुल ठाकुर को मौका दिया गया है।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

टीम इंडिया की प्लेइंग 11

यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल, ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, अंशुल कंबोज।

इंग्लैंड प्लेइंग 11

जैक क्राउली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स, जेमी स्मिथ, लियान डॉसन, क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर।

इंग्लैंड ने चुनी गेंदबाजी

इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। शुभमन गिल लगातार चौथे टेस्ट में टॉस हार गए हैं।

अंशुल कंबोज का डेब्यू

अंशुल कंबोज को डेब्यू कैप मिल गई है। कंबोज इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में बतौर तीसरे तेज गेंदबाज खेलेंगे।

थोड़ी देर में उछलेगा टॉस

बस थोड़ी सी देर में उछलेगा टॉस का सिक्का। शुभमन गिल अब तक इस सीरीज में एक बार फिर टॉस नहीं जीत सके हैं। जीत के लिए आज टॉस भी काफी अहम होगा।

रूट होंगे बड़ा खतरा

जो रूट से टीम इंडिया को ओल्ड ट्रैफर्ड में बड़ा खतरा होगा। रूट का रिकॉर्ड इस मैदान पर कमाल का रहा है।

मैनचेस्टर में पहली जीत की तलाश

मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में टीम इंडिया आजतक एक भी टेस्ट मैच नहीं जीत सकी है। कप्तान शुभमन गिल एजबेस्टन वाला प्रदर्शन इस ग्राउंड पर भी दिखाना चाहेंगे।

11 साल बाद मैनचेस्टर में खेलेंगे रवींद्र जडेजा

रवींद्र जडेजा मौजूदा टीम इंडिया में इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं, जो पहले भी मैनचेस्टर में खेल चुके हैं। साल 2014 में आखिरी बार जडेजा मैनचेस्टर में टेस्ट मैच खेले थे। अब 11 साल बाद जडेजा यहां खेलने वाले हैं।

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन

जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूटस हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स, जेमी स्मिथ, क्रिस वोक्स, लियाम डॉसन, ब्रायडन कॉर्स, जोफ्रा आर्चर।

मैनचेस्टर में पहली जीत की तलाश

टीम इंडिया को मैनचेस्टर में अपनी पहली टेस्ट जीत की तलाश है। आज तक यहां भारतीय टीम एक भी टेस्ट मैच नहीं जीत पाई है। आखिरी बार टीम इंडिया यहां साल 2014 में खेली थी।

करुण नायर का कट सकता है पत्ता

अभी तक इस सीरीज में करुण नायर कुछ खास कमाल नहीं कर पाए हैं। अब चौथे टेस्ट की प्लेइंग इलेवन से करुण का पत्ता कट सकता है।

सीरीज में 1-2 से पीछे चल रही टीम इंडिया

टीम इंडिया फिलहाल सीरीज में 1-2 से पीछे चल रही है। सीरीज का तीसरा मैच लॉर्ड्स में खेला गया था, जिसमें भारतीय टीम को 22 रनों से दिल तोड़ने वाली हार का सामना करना पड़ा था।

टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में हो सकता है बदलाव

टीम इंडिया के कई खिलाड़ी चोट से जूझ रहे हैं। उनमें से एक हैं आकाश दीप। आकाश दीप को इस मैच से आराम दिया जा सकता है। उनकी जगह अंशुल कंबोज को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है।

जानें कितने बजे होगा टॉस?

भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच मैनचेस्टर के ओल्ड टैफर्ड स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच के लिए टॉस भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे होगा, जबकि मैच 3:30 बजे शुरू होगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ