India vs England 3rd Test Match Team India Yashaswi century Live Updates

IND vs ENG 3rd Test Update: भारत ने जीता राजकोट टेस्ट, इंग्लैंड को 434 रन से हराया

India vs England 3rd Test Update: भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच राजकोट टेस्ट मैच खेला। जिसमें भारतीय टीम ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए 434 रन की ऐतिहासिक जीत दर्ज की। भारत की ओर से यशस्वी जायसवाल ने दोहरा शतक लगाया वहीं गिल और सरफराज खान ने अर्धशतकीय पारी खेली। दूसरी पारी में गेंदबाजी में रवींद्र जडेजा ने पंजा खोला।

India vs England 3rd Test Update: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला गया। यह मैच राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेला गया था। जिसमें भारतीय टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए इंग्लैंड के खिलाफ 434 रन की ऐतिहासिक जीत दर्ज की। जिसके बाद टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। बता दें कि भारत ने इंग्लैंड को चौथी पारी में 557 रन का टारगेट दिया था। मगर इंग्लैंड 122 रन पर ही ढेर हो गई। दूसरी पारी में भारत 4 विकेट के नुकसान पर 430 रन का स्कोर खड़ा किया था। जिसमें यशस्वी जायसवाल ने दूसरी पारी में कमाल का खेल दिखाया है। उन्होंने ने बैजबॉल अंदाज में दोहरा शतक जड़कर टीम को मजबूत स्थिति प्रदान की थी। जिसके बाद भारत ने इंग्लैंड को जीत के लिए 557 रन का लक्ष्य दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

मैच का ताजा अपडेट

भारत ने दूसरी पारी में 430 रन बनाकर पारी को घोषित कर दी थी। भारत की तरफ से यशस्वी जायसवाल ने एक बार फिर बेहतरीन पारी खेली। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरी पारी में दोहरा शतक लगाया। वहीं सरफराज खाने भी दूसरी पारी में बैक टू बैक अर्धशतकीय पारी खेली। जिसके दम पर भारत ने इंग्लैंड को 557 रन का विशाल टारगेट दिया है। मगर इंग्लैंड की टीम 557 रन के जवाब में सिर्फ 122 रन पर ही ढेर हो गई बता दें कि इंग्लैंड के 6 बल्लेबाज तो दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके थे। वहीं दूसरी पारी में इंग्लैंड टीम के टॉप स्कोरर मार्क वुड रहे जिन्होंने 33 रन की पारी खेली। उनके अलावा दूसरा कोई बल्लेबाज 20 का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाया। दूसरी पारी में भारत की तरफ से रवींद्र जडेजा ने पांच विकेट हासिल किए। जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इसी के साथ भारत ने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है।

विज्ञापन

पहली पारी में भी बल्लेबाजों का दबदबा

भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। मैच की पहली पारी में भारत ने स्कोर बोर्ड पर 445 रन टांग दिए थे। भारत की ओर से ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने शतकीय पारी खेली थी। इसके अलावा रोहित शर्मा ने भी रनों का तूफान ला दिया था। इसके जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम 319 रन के स्कोर पर ढेर हो गई। मोहम्मद सिराज ने इस पारी में शानदार गेंदबाजी का नमूना पेश करते हुए 4 विकेट झटके हैं। विरोधी टीम के अकेले बल्लेबाज बेन डकेट ने 153 रनों की पारी खेली है। इसके अलावा एक भी बल्लेबाज अर्धशतक भी नहीं जड़ सके थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ