---विज्ञापन---

IND vs ENG: क्या यशस्वी जायसवाल चौथे दिन करेंगे बल्लेबाजी? टीम इंडिया के लिए एक और इंजरी की समस्या

Yashasvi Jaiswal Injury Update India vs England: भारतीय टीम के ओपनर यशस्वी जायसवाल ने राजकोट टेस्ट के तीसरे दिन शानदार शतक जड़ा। उन्होंने 133 गेंदें खेलकर 104 रन बनाए लेकिन उसके बाद उनकी पीठ में दिक्कत हो गई। फिर उन्हें बाहर जाना पड़ा और वह रिटायर्ड हर्ट हो गए। इसके बाद अब सवाल है कि क्या वह चौथे दिन बल्लेबाजी करेंगे?

Yashasvi Jaiswal Injury Update India vs England: भारतीय क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल राजकोट टेस्ट के तीसरे दिन अपना तीसरा टेस्ट शतक पूरा करने के बाद वापस पवेलियन लौट गए। हालांकि, यशस्वी आउट होकर पवेलियन नहीं गए बल्कि उनकी पीठ में कुछ समस्या आ गई इसके कारण उन्हें रिटायर्ड हर्ट होकर बाहर जाना पड़ा। इसके बाद अब सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि क्या यशस्वी चौथे दिन बल्लेबाजी करने उतरेंगे? पहले से ही टीम इंडिया बिना रविचंद्रन अश्विन के खेल रही है जो अंत में आकर उपयोगी रन बनाते हैं। अब यशस्वी जायसवाल की फिटनेस ने चिंता बढ़ा दी है।

क्या हुआ यशस्वी को?

दरअसल यशस्वी जायसवाल ने जब अपना तीसरा टेस्ट शतक पूरा किया तो उनका सेलिब्रेशन हमेशा की तरह ही जोश से भरा हुआ था। उन्होंने एक हाथ में हेल्मेट और एक हाथ में बैट लेकर तेज भागते हुए जम्प लगाई और हवा में मुक्का मारा। उनका यह अंदाज तो काफी शानदार लगा लेकिन शायद यशस्वी इससे खुद को चोट पहुंचा गए। जब वह 133 गेंद पर 104 रन बनाकर खेल रहे थे उसी वक्त उन्हें पीठ में दर्द होने लगा। इसके बाद फिजियो मैदान पर आए और उन्होंने यशस्वी की जांच की। इसके बाद वह अपने साथ ही यशस्वी को वापस ले गए।

---विज्ञापन---

क्या यशस्वी जायसवाल लौटेंगे मैदान पर?

देखिए अगर एमसीसी के लॉ 25.4.2 के अनुसार देखें तो यशस्वी बिल्कुल किसी भी विकेट के गिरने के बाद मैदान पर आ सकते हैं। इस कानून में कहा गया है कि यदि कोई बल्लेबाज किसी चोट या किसनी अन्य अप्रत्याशित कारण के लिए रिटायर्ड होता है तो उसे बाद में कभी भी आने की अनुमति होती है। लेकिन अगर बल्लेबाज नहीं आता है अंत तक तो उसे आउट नहीं रिटायर्ड हर्ट के साथ-साथ नॉटआउट माना जाता है। वहीं रिटायर्ड आउट वो होता है जिसमें बल्लेबाज किसी भी दिक्कत के बिना अपनी मर्जी से पवेलियन चला जाता है। उस केस में बल्लेबाज को आउट माना जाता है और दोबारा आने की अनुमति नहीं होती है।

---विज्ञापन---

आपको बता दें कि खेल के तीसरे दिन तीसरी पारी के 44वें ओवर के बाद जायसवाल को दिक्कत हुई थी। उन्होंने अपना शतक पूरा करने के बाद 11 गेंदें ही खेली थीं, फिर वह रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौट गए थे। अब अगर बाय चांस वह चौथे दिन बल्लेबाजी करने नहीं आते हैं तो टीम इंडिया को बड़ा नुकसान हो सकता है। तीसरे दिन के अंत तक कुलदीप यादव और शुभमन गिल क्रीज पर मौजूद थे। अभी इसके बाद सरफराज खान, रवींद्र जडेजा और ध्रुव जुरेल को आना है। देखना होगा कि चौथे दिन टीम इंडिया कितनी बढ़त बना पाती है। पहली पारी में भारत ने 445 रन बनाए थे तो इंग्लैंड की टीम 319 रन पर ऑलआउट हो गई थी। भारत को पहली पारी के आधार पर 126 रन की लीड मिली थी।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- IPL 2024: सरफराज खान के लिए आईपीएल के दरवाजे बंद! बस इन दो कंडीशन पर हो सकती है एंट्री

यह भी पढ़ें- IND vs ENG: यशस्वी शतक लगाकर हुए रिटायर्ड हर्ट, बेन स्टोक्स भी हुए जायसवाल के फैन

---विज्ञापन---

First published on: Feb 17, 2024 10:20 PM

End of Article

About the Author

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola