India vs England Rajkot Test Day 4 Mohammad Siraj Pitch Condition Plan Without Ravichandran Ashwin

IND vs ENG: सिराज ने बताया चौथे दिन का प्लान, अश्विन के बिना कैसे टीम इंडिया करेगी अंग्रेजों का काम तमाम

India vs England Rajkot Test Day 4: मोहम्मद सिराज ने राजकोट टेस्ट के चौथे दिन के लिए खास प्लान बताया है। उन्होंने अश्विन के बिना टीम की तैयारी पर खुलासा किया। साथ ही भारतीय पेसर ने चौथे दिन पिच का मिजाज क्या रहेगा और वह किस प्लान के साथ उतरेंगे सभी बातें बताईं। तीसरे दिन के अंत तक भारत की कुल लीड 322 रन की थी।

India vs England Rajkot Test Day 4: भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट राजकोट में खेला जा रहा है। आज इसका चौथा दिन है और आज सभी की नजरें इस बात पर टिकी होंगी कि आखिर भारत कितना लक्ष्य इंग्लैंड को देता है। अगर यहां से टीम इंडिया जो 322 रन की लीड के साथ चौथे दिन शुरू करेगी अगर 150 या 200 रन बनाती है तो जीत को तय मान सकते हैं। चौथी पारी में 450 से 500 का स्कोर चेज करना बिल्कुल भी आसान नहीं होगा। इसी बीच टीम इंडिया के लिए पहली पारी में 4 विकेट लेने वाले स्टार पेसर मोहम्मद सिराज ने एक खास बयान दिया है। तीसरे दिन के खेल के बाद सिराज ने चौथे दिन का प्लान बताया और समझाया कि कैसे इंग्लैंड का वह और पूरी टीम इंडिया चौथी पारी में काम तमाम कर सकते हैं।

विज्ञापन

मोहम्मद सिराज का खास प्लान

मोहम्मद सिराज ने चौथे दिन को लेकर कहा,’चौथे दिन बॉल नीचे रह सकती है जितना मुझे दिख रहा है। मेरा लक्ष्य सिर्फ विकेट पर बॉल डालना है। स्टंप्स लाइन से ही विकेट मिलेगा और इससे ही सब कुछ ट्राय करना है।’ इसके अलावा स्पिनर्स को लेकर सिराज ने कहा,’चौथी पारी में स्पिनर्स हावी होते हैं। अभी एक-एक गेंद टर्न हो रही है। आप एक जगह डालेंगे तो आपको विकेट मिलेगी। अभी हम एक गेंदबाज से शॉर्ट हैं तो हम सभी को लंबे-लंबे स्पेल डालने पड़ेंगे। पहली पारी में भी रोहित भाई ने यही कहा था।’

विज्ञापन

सिराज ने किया कमाल

हैदराबाद टेस्ट में मोहम्मद सिराज कुछ खास नहीं कर पाए थे। भारत की हार में कुछ हद तक वह विलेन भी रहे थे। उसके बाद विशाखापट्टनम टेस्ट में उन्हें जगह नहीं मिल पाई। मुकेश कुमार को मौका दिया गया लेकिन वह भी कुछ खास नहीं कर पाए। अब राजकोट टेस्ट में सिराज ने वापसी करते हुए कमाल कर दिया। उन्होंने 84 रन देकर चार विकेट लिए और अंग्रेजों की कमर तोड़ दी। सिराज ने इस पारी में ओली पोप, बेन फोक्स, रेहान अहमद और जेम्स एंडरसन के विकेट झटके।

विज्ञापन

टीम इंडिया की पकड़ मजबूत

भारतीय टीम ने पहली पारी के आधार पर 126 रन की बढ़त बनाई थी। भारत के 445 के जवाब में अंग्रेज टीम 319 पर सिमट गई थी। अब दूसरी पारी में तीसरे दिन के अंत तक भारत ने 2 विकेट खोकर 196 रन बना लिए हैं। यशस्वी 104 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए हैं तो शुभमन गिल 65 पर नाबाद हैं। सरफराज, जडेजा और ध्रुव जुरेल को आगे आना है। ऐसे में भारत के पास अच्छा मौका है कि 322 की बढ़त को 500 या उससे आगे ले जाया जाएगा। चौथे दिन टी तक हर हाल में भारत इंग्लैंड को बल्लेबाजी देना चाहेगा और तेज तर्रार बल्लेबाजी के साथ टारगेट सेट करना चाहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ