IND vs ENG 1st Test Highlights: इंग्लैंड को जीत के लिए बनाने होंगे 350 रन, चौथे दिन का खेल हुआ खत्म

IND vs ENG 1st Test Day 4 LIVE: भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच लीड्स में खेला जा रहा है। टेस्ट मैच का आज चौथा दिन है।

Cricket News - 2025-06-23T231611.893

IND vs ENG 1st Test Day 4 Live: भारत और इंग्लैंड के बीच लीड्स में सीरीज का पहला टेस्ट मैच खेल जा रहा है। 23 जून को चौथे दिन का खेल खत्म हो गया। चौथे दिन का खेल खत्म होने के बाद इंग्लैंड का स्कोर 6 ओवर के बाद 21/0 रन है। इंग्लैंड को पांचवें दिन जीत के लिए 350 रन और बनाने होंगे, जबकि भारत को जीत के लिए 350 रन से पहले 10 विकेट लेने होंगे।

विज्ञापन

LIVE UPDATES

बेन डकेट और जैक क्रॉली क्रीज पर

इंग्लैंड ने बिना विकेट गंवाए 6 ओवर के बाद 21 रन बना लिए हैं। क्रीज पर जैक क्रॉली 25 गेंदों में 12 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि बेन डकेट 11 गेंदों में 9 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। पांचवें दिन इंग्लैंड को क्रॉली और बेन डकेट से उम्मीदें रहने वाली हैं।

इंग्लैंड को मिला 371 रनों का लक्ष्य

भारतीय टीम 96 ओवर में 364 रनों पर सिमट गई है। इंग्लैंड को जीत के लिए 371 रन बनाने होंगे। दूसरी पारी में भारत की ओर से केएल राहुल और ऋषभ पंत ने शतकीय पारी खेली, जबकि इंग्लैंड की ओर से ब्रायडन कार्स और जोस टंग को 3-3 सफलता मिली।

शार्दुल सिराज के बाद बुमराह भी लौटे पवेलियन

जोश टंग ने 91वें ओवर में शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह को आउट किया। 91 ओवर के बाद भारत का स्कोर 349/9 है। भारतीय टीम मुश्किलों में है। एक के बाद एक भारतीय टीम को झटके लग रहे हैं। क्रीज पर रवींद्र जडेजा और प्रसिद्ध कृष्णा बल्लेबाजी कर रहे हैं।

सिराज हुए आउट

शार्दुल के बाद सिराज भी आउट हो गए हैं। वह पहली गेंद पर बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। 90.2 ओवर के बाद भारत का स्कोर 349/8 है।

शार्दुल ठाकुर हुए आउट

शार्दुल ठाकुर 12 गेंदों में 4 रन बनाकर आउट हुए। भारत को सातवां झटका लग चुका है। 90.1 ओवर के बाद भारत का स्कोर 349 रन है। टीम इंडिया 355 रनों की बढ़त हासिल कर चुकी है।

राहुल के बाद नायर भी हुए आउट

केएल राहुल के बाद, करुण नायर भी टीम इंडिया का साथ छोड़ चुके हैं। वह क्रिस वोक्स का शिकर बने। क्रीज पर शार्दुल ठाकुर बल्लेबाजी करने आए हैं। नायर ने 54 गेंदों में 20 रन बनाए। भारत का स्कोर 86 ओवर के बाद 335/6 है।

केएल राहुल हुए आउट

केएल राहुल 138 रनों की शानदार पारी खेलकर आउट हो गए। ब्रायडन कार्स ने उन्हें आउट किया। भारत का स्कोर 84.3 ओवर के बाद 332/5 है। क्रीज पर रविंद्र जडेजा बल्लेबाजी करने आए हैं।

IND vs ENG 1st Test Day 4 LIVE: भारत ने बनाई 300 रनों की बढ़त

भारत ने 300 रनों की बढ़त बना ली है। क्रीज पर केएल राहुल और करुण नायर बल्लेबाजी कर रहे हैं। राहुल 227 गेंदों में 120 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि नायर 7 गेंदों में 4 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारत का स्कोर 298/4 है।

पंत हुए आउट

पंत शतक लगाकर आउट हो गए हैं। उन्होंने 140 गेंदों में 118 रनों की पारी खेली। अपनी पारी के दौरान विकेटकीपर बल्लेबाज ने 15 चौके के अलावा 3 छक्के अपने नाम किए। क्रीज पर करुण नायर बल्लेबाजी करने आए हैं। भारत का स्कोर 71.4 ओवर के बाद 287/4 है।

राहुल ने जमाया शतक

केएल राहुल ने 202 गेंदों में शतक जड़ दिया है। उन्होंने 13 चौके अपने नाम किए हैं। भारत का स्कोर 62 ओवर के बाद 234/3 है।

IND vs ENG 1st Test Day 4 LIVE: पंत का अर्धशतक

पंत ने 83 गेंदों में 53 रन बनाकर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। भारत का स्कोर 57 ओवर के बाद 192/3 है।

पंत और राहुल ने जमाया पैर

लंच के बाद खेल शुरू हो गया है। ऋषभ पंत और केएल राहुल बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारत का स्कोर 49.3 ओवर के बाद 157/3 है। इंग्लैंड चौथे विकेट की तलाश में है।

IND vs ENG 1st Test Day 4 LIVE: लंच की घोषणा हुई

अंपायर ने लंच की घोषणा कर दी है। भारत का स्कोर 48 ओवर के बाद 153/3 है। भारत फिलहाल 159 रनों से आगे है। क्रीज पर केएल राहुल और ऋषभ पंत बल्लेबाजी कर रहे हैं। राहुल 72 रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि पंत ने 59 गेंदों में 31 रन बना लिए हैं।

IND vs ENG 1st Test Day 4 LIVE: राहुल और पंत की अर्धशतकीय साझेदारी

केएल राहुल और ऋषभ पंत ने 50 रनों की पार्टनरिशप कर ली है। दोनों क्रीज पर बने हुए हैं। दोनों ने 123 गेंदों में 54 रन जोड़ दिए हैं। राहुल 70 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे हैं, जबकि पंत 27 रन बनाकर क्रीज पर पांव जमाए हुए हैं। 45 ओवर के बाद भारत का स्कोर 146/3 है।

IND vs ENG 1st Test Day 4 LIVE: राहुल और पंत क्रीज पर जमे

केएल राहुल और ऋषभ पंत क्रीज पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। शुभमन गिल के आउट होने के बाद दोनों बल्लेबाजों ने मोर्चा संभाल लिया है। भारत का स्कोर 41.3 ओवर के बाद 136/3 है।

IND vs ENG 1st Test Day 4 LIVE: केएल राहुल ने ठोका अर्धशतक

केएल राहुल ने पहली पारी में 42 रन बनाए थे। वहीं दूसरी पारी में भी इस खिलाड़ी ने अर्धशतक बना दिया है। वह 88 गेंदों में 50 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारत का स्कोर 29 ओवर के बाद 101/3 है। भारत 107 रनों की बढ़त ले चुका है।

IND vs ENG 1st Test Day 4 LIVE: भारत को लगा तीसरा झटका

भारत को तीसरे दिन की शुरुआत में ही पहला झटका लग चुका है। शुभमन गिल 16 गेंदों में 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। 27 ओवर के बाद भारत का स्कोर 97/3 है। क्रीज पर ऋषभ पंत बल्लेबाजी करने के लिए उतरे हैं।

हेडिंग्ले में खिलने लगी है धूप

भारतीय बल्लेबाजों के लिहाज से अच्छी खबर यह आ रही है कि हेडिंग्ले में छाए काले बादलों की बीच में से धूप खिलने लगी है। यह टीम इंडिया के लिए गुड न्यूज है, क्योंकि ओवरकास्ट कंडिशंस में इंग्लिश गेंदबाज घातक साबित हो सकते थे।

गिल-राहुल को संभलकर खेलना होगा

राहुल और गिल को शुरुआती ओवरों में संभलकर बल्लेबाजी करनी होगी। मैदान के ऊपर बादल छाए हुए हैं, जिसके चलते इंग्लिश तेज गेंदबाजों को पिच से अच्छी खासी मदद मिल सकती है।

राहुल खेलना चाहेंगे बड़ी पारी

पहली इनिंग में भी केएल राहुल अच्छी लय में दिखाई दिए थे, लेकिन अनलकी रहे थे और 42 रन बनाकर आउट हो गए थे। हालांकि, इस बार वह बड़ी इनिंग जरूर खेलना चाहेंगे। टेस्ट के तीसरे दिन राहुल ने कुछ दमदार शॉट्स लगाए थे, जो देखते ही बनते थे।

बल्लेबाजों के भरोसे टीम इंडिया

हेडिंग्ले में अगर टीम इंडिया को जीत की कहानी लिखनी है, तो इंग्लैंड के सामने बड़ा लक्ष्य रखना होगा। 400 रनों तक का लक्ष्य इस मैदान पर चेज हो चुका है। यानी इस ग्राउंड पर कोई भी लक्ष्य सुरक्षित नहीं माना जा सकता है।

हेडिंग्ले में छाए हुए हैं बादल

हेडिंग्ले से फैन्स के लिए अच्छी खबर नहीं आ रही है। पूरी तरह से ओवरकास्ट कंडिशंस हैं, जिसका फायदा इंग्लिश तेज गेंदबाजों को मिलेगा। भारतीय बल्लेबाजों को खासतौर पर पहले सेशन में संभलकर खेलना होगा।

मौसम का रोल होगा अहम

चौथे दिन बल्लेबाजों का राज होगा या फिर गेंदबाज कहर बरपाएंगे यह पूरी तरह से मौसम पर निर्भर करेगा। अगर ओवरकास्ट कंडिशंस हुई, तो इंग्लैंड के गेंदबाजों को इसका भरपूर फायदा मिलेगा। हालांकि, धूप खिली रहने की स्थिति में भारतीय बल्लेबाजों की मौज हो सकती है।

इंग्लैंड के लिए पहला सेशन अहम

इंग्लैंड के गेंदबाजों के लिहाज से पहला सेशन काफी अहम होगा। राहुल और गिल अगर क्रीज पर सेट हो गए, तो इंग्लिश टीम की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

पंत से होगी बड़ी पारी की आस

आज यह भी देखना दिलचस्प होगा कि ऋषभ पंत किस तरह से बल्लेबाजी करते हैं। पंत की इनिंग इस मैच का रुख पलट सकती है। जडेजा को भी आज बल्ले से अहम योगदान देना होगा।

राहुल-गिल पर दारोमदार

टीम इंडिया के लिहाज से आज केएल राहुल की पारी काफी अहम होने वाली है। राहुल जितना लंबा खेलेंगे भारतीय टीम इस मुकाबले में उतनी ही मजबूत स्थिति में पहुंच पाएगी। साथ ही कप्तान गिल से टीम मैनेजमेंट पहली पारी जैसी इनिंग की उम्मीद करेगा।

टेस्ट मैच का महत्वपूर्ण दिन

नमस्कार, स्वागत है आपको भारत बनाम इंग्लैंड के बीच लीड्स में खेले जा रहे पहले टेस्ट के लाइव ब्लॉग में। आज टेस्ट मैच का चौथा और सबसे अहम दिन है। भारतीय टीम की कुल बढ़त 96 रनों की हो चुकी है। दूसरी पारी में टीम इंडिया ने 2 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 90 रन लगाए हैं। राहुल 47 रन बनाकर क्रीज पर सेट हैं और उनका साथ कप्तान साहब दे रहे हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ