IND vs BAN: 1 जगह, 3 दावेदार, टीम इंडिया की Playing 11 में किसे मिलेगा मौका?

India vs Bangladesh Test Series: भारत और बांग्लादेश के साथ होने वाले पहले टेस्ट मैच को लेकर फैंस की नजरें टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन पर रहने वाली है। जिसमें एक जगह के लिए तीन खिलाड़ियों में जंग छिड़ती हुई दिखाई दे रही है।

team india

team india

India vs Bangladesh Test Series: भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 19 सितंबर से होने जा रहा है। टीम इंडिया ऐलान सीरीज के पहले मैच को लेकर बीसीसीआई कई दिन पहले कर चुकी है। रोहित शर्मा एक बार फिर से टीम इंडिया की कप्तानी करते हुए दिखाई देने वाले हैं। वहीं विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह की भी टेस्ट टीम में वापसी हो रही है। अब बड़ा सवाल ये है कि आखिर चेन्नई टेस्ट मैच की प्लेइंग इलेवन में कप्तान रोहित शर्मा किन-किन खिलाड़ियों को मौका देंगे? अब टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में एक खाली जगह के लिए तीन दावेदार सामने निकलकर आ रहे हैं।

विज्ञापन

इन 3 खिलाड़ियों में छिड़ी जंग

रिपोर्ट के मुताबिक चेपॉक में पहले टेस्ट मैच के लिए काली मिट्टी की पिच हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो फिर टीम इंडिया का फोकस स्पिन गेंदबाजों पर ज्यादा होगा। इसके बाद देखने वाली बात होगी कि कुलदीप यादव और अक्षर पटेल में से किसको मौका मिलेगा। इसके अलावा अगर पिच लाल मिट्टी वाली होती है तो फिर कप्तान और कोच के लिए गेंदबाजों का चयन करना काफी सिरदर्द भरा रहने वाला है।

विज्ञापन

ऐसे में फिर आर अश्विन और जडेजा के साथ तीसरे गेंदबाज के रूप में आकाश दीप को मौका मिल सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक आर अश्विन और रवींद्र जडेजा की टीम की प्लेइंग इलेवन में जगह पक्की मानी जा रही है। तो वहीं अब एक जगह के लिए कुलदीप यादव, अक्षर पटेल और आकाश दीप में जंग छिड़ती हुई दिखाई दे रही है।

विज्ञापन

रिपोर्ट के मुताकि दक्षिण भारत में बारिश ज्यादा होने के चलते पिच में नमी देखने को मिल सकती है, जिससे तेज गेंदबाजों को ज्यादा फायदा मिलता हुआ दिख सकता है। जिसके चलते पहले मैच में तेज गेंदबाजों की भूमिका थोड़ी ज्यादा अहम हो सकती है।

विज्ञापन

इसके अलावा तीसरे दिन से स्पिनरों को मदद मिलती हुई दिखाई दे सकती है क्योंकि तीसरे दिन से पिच में थोड़ी दरारे देखने को मिल सकती है। चेन्नई में भारतीय टीम ने अपना आखिरी टेस्ट मैच साल 2021 में इंग्लैंड के साथ खेला था। इस मैच में स्पिन गेंदबाजों को काफी ज्यादा मदद मिली थी। जिसके चलते इस मैच में 32 विकेट स्पिन गेंदबाजों ने चटकाए थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ