IND vs BAN: बांग्लादेश की बढ़ी टेंशन, भारत की जीत लगभग तय; चेपॉक के आंकड़े दे रहे गवाही

India vs Bangladesh 1st Test: चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेले जा रहे भारत और बांग्लादेश के बीच पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम की जीत लगभग तय मानी जा रही है। चेपॉक के आंकड़े भी टीम इंडिया की जीत का इशारा कर रहे हैं।

IND vs BAN

IND vs BAN

India vs Bangladesh 1st Test: भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जा रहा है। पहले मैच में भारतीय टीम काफी मजबूत स्थिति में है। जहां एक तरफ बांग्लादेश को ये मैच जीतने के लिए 357 रन बनाने है तो वहीं टीम इंडिया को चेन्नई टेस्ट अपने नाम करने के लिए 6 विकेट चटकाने है। 287 पर दूसरी पारी घोषित करने के बाद भारतीय टीम के पास 500 से ज्यादा रनों की बढ़त हो गई थी। वहीं अब चेपॉक के आंकड़े बांग्लादेश टीम की टेंशन को थोड़ा बढ़ा रहे हैं।

विज्ञापन

बांग्लादेश के लिए मुश्किल है जीत!

टीम इंडिया ने दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने के बाद बांग्लादेश के सामने 515 रनों का लक्ष्य रखा। जिसका पीछे करते हुए तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश की टीम 4 विकेट खोकर 158 रन बना चुकी है। चेपॉक स्टेडियम के टेस्ट क्रिकेट के आंकड़ों पर नजर डाले तो लक्ष्य का पीछा करते हुए कोई भी टीम इतना बड़ा लक्ष्य हासिल नहीं कर पाई थी। साल 2016 में टीम इंडिया ने इस मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ 759 रन बनाए थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

इससे पहले इंग्लैंड ने पहली पारी में 477 रन बनाए थे। जिसके बाद दूसरी पारी में इंग्लैंड की टीम 207 रनों पर ढेर हो गई थी और टीम इंडिया ने मैच को अपने नाम कर लिया था। इससे पहले साल 1977 में टेस्ट मैच के दौरान इंग्लैंड ने भारत के सामने जीत के लिए 284 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में टीम इंडिया महज 83 रनों पर ढेर हो गई थी। ऐसे में ये आंकड़े बांग्लादेश की चिंता का कारण बन रहे हैं।

दूसरी पारी में भारत ने बनाए 287 रन

भारतीय टीम ने तीसरे दिन 287 रन बनाकर पारी को घोषित कर दिया था। दूसरी पारी में भारत की तरफ से दो शतक लगे। एक पंत और दूसरा शुभमन गिल के बल्ले से आया था। गिल ने 119 और ऋषभ पंत ने 109 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा केएल राहुल 22 रन बनाकर नाबाद रहे थे। वहीं तीसरे दिन टीम इंडिया की तरफ से गेंदबाजी करते हुए आर अश्विन ने सबसे ज्यादा 3 विकेट हासिल किए थे। इसके अलावा जसप्रीत बुमराह ने एक विकेट चटकाया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ