IND vs AUS: 'यहां क्रिकेट खेलने आए हैं...' पूर्व दिग्गज ने लगाई टीम इंडिया की क्लास

India vs Australia Test Series: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट मैच एडिलेड में खेला गया। जिसमें टीम इंडिया को करारी हार का सामना करना पड़ा है। जिसके बाद पू्र्व दिग्गज ने टीम इंडिया की क्लास लगाई है।

Team India

Team India

India vs Australia Test Series: भारतीय टीम को एडिलेड टेस्ट में हार का सामना करना पड़ा है। पिंक बॉल टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के सामने टीम इंडिया एक बार फिर से बिखर गई। इस जीत के साथ अब कंगारू टीम ने सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। वहीं अब इस मैच में मिली हार के बाद टीम इंडिया और कप्तान रोहित शर्मा पर भी काफी सवाल उठ रहे हैं। वहीं एडिलेड में मिली हार के बाद टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने खिलाड़ियों की क्लास लगाई है।

विज्ञापन

‘ज्यादा से ज्यादा प्रैक्टिस करें’

एडिलेड टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के हाथों टीम इंडिया को मिली हार के बाद हर कोई निराश है। वहीं इस हार के बाद सुनील गावस्कर ने ब्रॉडकास्टर से बात करते हुए कहा कि, “अब सीरीज को तीन मैचों की सीरीज के रूप में देखें। ये भूल जाओ कि पांच मैच सीरीज खेल रहे थे, मेरा मानना है कि अब बाकी बचे दिनों का उपयोग टीम इंडिया को ज्यादा से ज्यादा प्रैक्टिस के लिए करना चाहिए। जो आपके लिए काफी जरूरी है। आप यहां सिर्फ क्रिकेट खेलने आए हैं। आपको अब पूरा दिन प्रैक्टिस करने की आवश्यकता है। इसके अलावा युवा खिलाड़ियों को ज्यादा से ज्यादा नेट्स पर रहना चाहिए।”

विज्ञापन

विज्ञापन

14 दिसंबर से होगा तीसरा मैच

अब टीम इंडिया तीसरे टेस्ट मैच के लिए ज्यादा से ज्यादा प्रैक्टिस करने पर ध्यान देगी। एडिलेड टेस्ट दो दिन पहले ही खत्म हो गया है, ऐसे में भारतीय टीम के पास प्रैक्टिस के लिए काफी समय बचा हुआ है। सीरीज का तीसरा मैच 14 दिसंबर से ब्रिसबेन में खेला जाएगा। इस मैच को टीम इंडिया हर हाल में जीतना चाहेगी। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए भारतीय टीम को तीसरा टेस्ट जीतना होगा। इस सीरीज में एक ओर हार टीम इंडिया की टेंशन ज्यादा बढ़ा देगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ