IND vs AUS: कितने बजे शुरू होगा एडिलेड टेस्ट? जानिए कब और कहां देख सकेंगे डे-नाइट मैच
India vs Australia: एडिलेड में होने वाले दूसरे मैच का टाइम टेबल बदल चुका है। दूसरे मैच से जुड़ी जानकारी आप नीचे पढ़ सकते हैं।
Edited By Alsaba Zaya

Edited By Alsaba Zaya

India vs Asutralia: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 6 दिसंबर से एडिलेड के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जाएगा। भारतीय टीम सीरीज में 1-0 से आगे चल रही है। दूसरा मुकाबला पिंक बॉल टेस्ट मैच से खेला जाएगा। ऐसे में मुकाबले का टाइम टेबल बदल चुका है। पर्थ में खेला गया पहला टेस्ट मैच भारतीय समयानुसार सुबह 7:50 मिनट में शुरू हुआ था। लेकिन दूसरे मैच का समय बदल चुका है।
दूसरा मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पिंक बॉल टेस्ट मैच से होना है। ऐसे में डे नाइट टेस्ट मैच की वजह से मुकाबले का समय बदल चुका है। दूसरा मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 9:00 बजे शुरू होगा।
India vs Australia 2 nd test Adelaide se live today 9- 30 Am🔥🔥🔥🔥 pic.twitter.com/kfkxSOhjF4
— Akansha sharma (@vhasati15073) December 6, 2024
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाला दूसरा मुकाबला दर्शक स्टार स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं, जबकि मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी हॉटस्टार एप (Disney+ Hostar) पर की जाएगी।
भारत ने अब तक कुल 4 डे नाइट टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें टीम इंडिया ने 3 मुकाबले में बाजी मारी है, जबकि एक मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा है। भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी डे नाइट टेस्ट मैच साल 2020/21 में खेला था। हालांकि इस मैच में विराट कोहली की अगुवाई वाली भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था।
उस्मान ख्वाजा, नाथन मैकस्वीनी, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ, ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेट कीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, स्कॉट बोलैंड
यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत, रोहित शर्मा (कप्तान), नितीश रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर/रविंद्र जडेजा, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान)।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: