IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया में मचा बवाल, 'झूठे' साबित हुए कंगारू बल्लेबाज ट्रेविस हेड, मोहम्मद सिराज ने खोल दी पोल

India vs Australia: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड में पिंक बॉल जारी है। इस मैच के तीसरे दिन के खेल से पहले भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने अपने बयान से कंगारू बल्लेबाज ट्रेविस हेड के झूठ का पर्दाफाश कर दिया है।

India vs Australia

India vs Australia

विज्ञापन

India vs Australia: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड में पिंक बॉल जारी है। मैच के दूसरे दिन कंगारू बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने जोरदार शतक जड़ा। उन्हें यहां तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने चलता किया। हेड ने आउट होने के बाद सिराज से कुछ कहा, जिसके बाद दोनों के बीच थोड़ी देरी के लिए बहस भी देखने को मिली। इस घटना के बाद हेड ने बताया कि उन्होंने सिराज से जो कुछ भी कहा, वो मजाक में कहा था। इस पूरे वाकये पर अब सिराज का बयान सामने आया है, जहां उन्होंने कहा कि हेड के हावभाव देखकर ऐसा लगा नहीं कि उन्होंने मेरी तारीफ की है। इस तरह से सिराज ने हेड के झूठ का पर्दाफाश कर दिया है।

हेड ने जो कहा, वो सच नहीं है- सिराज

स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत में उन्होंने कहा, ‘मैंने यहां गेंदबाजी का भरपूर आनंद लिया। ट्रेविस हेड वास्तव में अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे और जब उन्होंने अच्छी गेंदों को बाउंड्री के लिए मारा, तो आप कुछ नहीं कर सकते। आपने टीवी पर जो कुछ भी देखा, वो पूरी तरह सच नहीं है। मैंने उनको डिस रिस्पेक्ट नहीं किया। यह मेरे जश्न का एक हिस्सा था। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जो कुछ भी कहा, वह सच नहीं था। उन्होंने कभी नहीं कहा कि मैंने अच्छी बॉलिंग की। हम एक-दूसरे का सम्मान करते हैं और क्रिकेट जेंटलमैन खेल है। हम जानते हैं कि वापसी कैसे करनी है। हम हमेशा पॉजिटिव रहते हैं और मौके पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करते हैं।’

विज्ञापन

मामले पर हेड ने क्या कहा था?

दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद हेड का भी इस मामले पर बयान आया था, जहां उन्होंने कहा था, ‘मैंने वास्तव में मजाक में कहा था कि अच्छी गेंदबाजी, लेकिन उसने मुझे पवेलियन की तरफ इशारा किया जिसपर मैंने रिएक्ट किया। इससे ज्यादा मैं इसको लेकर बोलना नहीं चाहता। जिस तरह से मैं खेलता हूं, मुझे अच्छे रिएक्शन की उम्मीद रहती है, लेकिन मैं इस प्रतिक्रिया से हैरान था।’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ