IND vs AUS: कोहली अब बस करो! फिर वहीं गलती कर गंवाया विकेट, फैंस ने लगाई क्लास

India vs Australia 5th Test: सिडनी टेस्ट की पहली पारी में विराट कोहली ने एकबार फिर से पुरानी गलती दोहराकर अपना विकेट गंवा। जिसपर अब फैंस भड़क उठे हैं।

Virat Kohli

Virat Kohli

India vs Australia 5th Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में आखिरी टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस मैच में विराट कोहली ने एक बार फिर से निराश किया है। जब टीम को कोहली से एक लंबी पारी की उम्मीद थी, तब विराट फिर से पुरानी गलती दोहराते हुए अपना विकेट गंवाकर चलते बने। कोहली का विकेट गिरने के बाद भारतीय फैंस एक दम से मायूस हो गए, वहीं सोशल मीडिया पर अब यूजर्स कोहली की जमकर क्लास लगा रहे हैं।

विज्ञापन

बाहर की गेंद पर फिर गंवाया विकेट

विराट कोहली मैच में शू्न्य पर आउट होने से बाल-बाल बच गए थे। उसके बाद कोहली ने थोड़ा संभलकर खेलना शुरू किया था, हालांकि वे ज्यादा देर तक बाहर जाती हुई गेंद पर बल्ला लगाने से खुद को रोक नहीं पाए थे। 31.3 ओवर में स्कॉट बोलैंड की एक बाहर जाती गेंद पर कोहली फिर से पुरानी गलती दोहराकर विकेट गंवा बैठे। जिस गेंद पर कोहली आउट हुए वो लगभग पांचवे स्टंप पर थी। पहली पारी में कोहली महज 17 रन बनाकर आउट हुए, कोहली की इस पारी के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स भड़क उठे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

72 रन पर भारत ने गंवाए 4 विकेट

सिडनी टेस्ट की पहली पारी में टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर एक बार फिर से फ्लॉप साबित हुआ। महज 72 रन के अंदर ही टीम इंडिया ने पहले दिन अपने टॉप-4 बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए। रोहित शर्मा इस मैच से बाहर हैं, उनकी जगह जसप्रीत बुमराह कप्तानी कर रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ