IND vs AUS: विराट कोहली आउट या नॉट आउट, अंपायर के फैसले पर विवाद, दो धड़ों में बंटा वर्ल्ड क्रिकेट

Virat Kohli: सिडनी टेस्ट में भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली को लेकर अंपायर के उस फैसले पर सवाल उठ रहे हैं, जहां उन्होंने स्टीव स्मिथ के कैच को नकार दिया।

Virat Kohli

Virat Kohli

India vs Australia: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज हो रही हो और इसमें विवाद ना हो, ऐसा कम ही देखने को मिलता है। सिडनी में भी ऐसा ही कुछ देखने को मिला, जहां भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली को आउट ना दिए जाने पर विवाद हो गया है। दरअसल भारतीय पारी के आठवें ओवर में स्कॉट बोलैंड की गेंद पर स्टीव स्मिथ ने विराट का कैच पकड़ा, जिसे बाद में अंपायर ने पूरी तरह नकार दिया।

विज्ञापन

अंपायर के इसी फैसले पर अब बवाल हो रहा है। जहां सुनील गावस्कर और इरफान पठान जैसे भारत के दिग्गज क्रिकेटर अंपायर के फैसले को सही ठहरा रहे हैं, जबकि माइकल वॉन, जस्टिन लैंगर की नजर में विराट कोहली क्लियर आउट थे। इस तरह से विराट को लेकर अंपायर के फैसले पर वर्ल्ड क्रिकेट दो धड़ों में बंटा नजर आ रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

पहली गेंद पर बाल-बाल बचे कोहली

बोलैंड ने सबसे पहले यशस्वी जयसवाल को 10 रन पर आउट करके अपनी टीम को दूसरी सफलता दिलाई। उन्होंने इसके बाद बैटिंग करने आए कोहली को अपनी पहली गेंद पर स्लिप में स्टीव स्मिथ के हाथों कैच आउट कराया। स्मिथ ने कलाबाजी करते हुए कैच लेने की कोशिश की, लेकिन बैलेंस खोने के बाद उन्होंने शानदार तरीके से गेंद को पास के फील्डर के पास पहुंचा दिया।

अंपायर ने विराट के पक्ष में सुनाया फैसला

हालांकि ऑस्ट्रेलिया का जश्न ज्यादा देर तक नहीं टिक पाया क्योंकि रिप्ले में दिखा कि स्मिथ के गेंद को दूसरे फील्डर को पास करते समय वो जमीन से टच हो गई थी। इसके बाद टीवी अंपायर जोएल विल्सन ने भारत और कोहली के पक्ष में फैसला सुनाया, जिससे कंगारू टीम निराश हो गई।

विज्ञापन

सीरीज में कैसा रहा है विराट का प्रदर्शन

पूर्व भारतीय कप्तान विराट ने पर्थ में शानदार शतक के साथ सीरीज का आगाज किया था। लेकिन इसके बाद विराट का बल्ला पूरी तरह शांत हो गया। उन्होंने इसके बाद अगले तीन टेस्ट मैचों में केवल 62 रन बनाए थे, जिसमें तीन बार सिंगल डिजिट स्कोर भी शामिल है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ